Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर; युवती की मौत

    Updated: Sat, 16 May 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

    बस्ती में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में स ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर।

    2. स्कूटी सवार युवती आरती की मौके पर मौत।

    3. युवक अंकित गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी।

    संवाद सूत्र, बेलसड़,बस्ती। हाईवे के बस्ती-अयोध्या लेन पर शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मृत्यु हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मिल्कीपुर अयोध्या निवासी 22 वर्षीय आरती पुत्री राजू कुमार स्कूटी से जा रही थीं। उनके साथ 22 वर्षीय अंकित भी मौजूद थे। इसी बीच कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के सामने शाम करीब पांच बजे पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में ठोकर मार दिया।

    दुर्घटना में आरती की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि अंकित को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने आरती को मृत घोषित कर दिया।

    घायल अंकित का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय युवती ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, स्टंट के दौरान ट्रक में घुसी बाइक; ट्रक में लगी आग

    कार की ठोकर से बाइक सवार घायल
    चरथी कथिक गांव के पास कार की ठोकर से रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से उन्हें निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे गोण्डा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी पुद्दन पुत्र राम भरोसे व अंकित पुत्र मधुसूदन पांडेय बाइक द्वारा अपने रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में चिलमा जा रहे थे। इसी बीच एक कार ने इनकी बाइक में ठोकर मार दिया।