Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती: घर में सोते रहे स्वजन, नकदी व गहने उठा ले गए चोर

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:45 AM (IST)

    बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र के सरैया अतिबल गांव में चोरों ने एक घर से नकदी और लाखों के गहने चुरा लिए। परिवार के सदस्य सोते रहे और उन्हें चोरी का पता नही ...और पढ़ें

    सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह के घर कमरे में बिखरा पड़ा सामान। जागरण

    सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह के घर कमरे में बिखरा पड़ा सामान। जागरण

    HighLights

    1. दुबौलिया के सरैया अतिबल गांव में चोरों ने घर में की चोरी।

    2. सोते परिवार के घर से नकदी और लाखों के गहने गायब।

    3. पीड़ित अजय सिंह ने दुबौलिया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    संवाद सूत्र, दुबौलिया, बस्ती। क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला फिर एक बार शुरू हो गया है। घर में स्वजन सोते रहे, दूसरे कमरे में दाखिल चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व गहने उठा ले गए चोर नकदी व गहने उठा ले गए। वारदात बुधवार की रात सरैया अतिबल गांव की है।

    बगल के कमरे में अन्य परिवार के लोग सोते रहे, उन्हें पता ही नहीं चल पाया । चोर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गए। पीड़ित अजय सिंह के घर दो कमरों का ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठी, कान का सुई धागा, एक झुमका, एक नथुनी, एक कान की बाली तथा चांदी का एक पायजेब, तीन पीस चांदी का सिक्का, चार जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल तथा दोनों कमरों में मिलाकर रखा हुआ 70 हजार रुपए अज्ञात चोर उठा ले गए।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में वंदे भारत ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    अजय सिंह ने बताया वह बारह बजे करीब सोने गए थे, चोरी एक बजे के बाद से करीब 3:00 बजे के बीच हुई है। घर के अन्य सदस्यों के साथ बगल के ही कमरे में सो रहे थे लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी की है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी सूचना पर पहुंचे और छानबीन शुरू की ।