Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में वंदे भारत ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:27 AM (IST)

    बस्ती के सल्टौआ में बहेरिया गांव के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय हजारी प्रसाद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट ...और पढ़ें

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. बस्ती में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग।

    2. बहेरिया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

    3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    संवाद सूत्र, सल्टौआ, बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर लखनऊ रेल खंड के बहेरिया गांव के निकट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया निवासी 65 वर्षीय हजारी प्रसाद गुरुवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। वे गांव से थोड़ी दूर रेल ट्रैक पार कर रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आ गए। यह देख लोगों ने शोर मचाया।

    WhatsApp Image 2026-05-21 at 11.13.18 AM

    यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में ढाबे से ट्रक चोरी, डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    शोर सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे रईस ने शव की शिनाख्त अपने पिता हजारीलाल के रूप में की। दिवंगत की पत्नी सिंगारी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।