संतकबीरनगर में ढाबे से ट्रक चोरी, डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
संत कबीर नगर के मेंहदावल में एक ढाबे से ट्रक चोरी हो गया था, लेकिन पुलिस ने डेढ़ साल तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मेंहदावल के ढाबे से ट्रक चोरी होने का मामला।
पुलिस ने डेढ़ वर्ष तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
न्यायालय के आदेश पर अब जाकर FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, मेंहदावल, संत कबीर नगर। ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके ड्राइवर का ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी, पर लगभग डेढ़ वर्ष तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर मेंहदावल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।
मामला बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मडवा नगर निवासी रामकुमार पुत्र रामसूरत चौधरी से जुड़ा है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित रामकुमार ने बताया कि गत 28 दिसंबर 2024 की रात करीब 9 बजे उसका ड्राइवर ट्रक लेकर मेंहदावल-कैम्पियरगंज मार्ग से माल लादने जा रहा था। रास्ते में मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम बीमापार स्थित गोलू ढाबे के पास ड्राइवर ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और भोजन करने चला गया।
रात करीब 10 बजे जब ड्राइवर वापस लौटा तो ट्रक वहां से गायब था। आसपास काफी तलाश के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। ड्राइवर ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने ट्रक मालिक रामकुमार को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर रामकुमार रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। उसने भी ट्रक की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, 32 पंप सूखे, जनजीवन अस्त-व्यस्त
आरोप है कि उसने उसी रात मेंहदावल थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित रामकुमार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने 8 जनवरी 2026 को प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मेंहदावल थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस चार माह तक मुकदमें का आदेश टरकाती राजी। संज्ञेय अपराध के बाद भी पुलिस केस है करने व बरामदगी से बचती रही।
खबरें और भी
न्यायालय के आदेश के क्रम में अज्ञात आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। केस की विवेचना शुरू करने के साथ ही ट्रक की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
-राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मेंहदावल।