Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती से सूरत के लिए चलेंगी तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, इस डेट से होगा संचालन

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:59 PM (IST)

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सूरत और बिहार रूट पर तीन जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    बस्ती से सूरत के लिए चलेंगी तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें।

    बस्ती से सूरत के लिए चलेंगी तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें।

    HighLights

    1. गर्मी में यात्रियों के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें।

    2. उधना से जयनगर, मधुबनी, झंझारपुर तक चलेंगी ट्रेनें।

    3. सभी ट्रेनें बस्ती होकर गुजरेंगी, अनारक्षित कोच उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सूरत और बिहार रूट पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने उधना से जयनगर, मधुबनी और झंझारपुर के लिए तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेन बस्ती होकर चलेंगी।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सभी विशेष ट्रेनों में एलएसएलआरडी के दो, पैंट्रीकार का एक, शयनयान श्रेणी के आठ तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे।

    बताया कि 09041 उधना-जयनगर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 16 मई को उधना से चलेगी और दूसरे दिन रात 1.31 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद यह नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 09042 जयनगर-सूरत विशेष ट्रेन 11 व 18 मई को जयनगर से चलेगी। यह दूसरे दिन सुबह 3.27 बजे बस्ती पहुंचेगी।

    बताया कि दूसरी उधना-मधुबनी स्पेशल का भी संचालन 09045 उधना-मधुबनी ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 10 व 17 मई को उधना से रवाना होगी। यह दूसरे दिन सुबह 3.31 बजे बस्ती पहुंचेगी।

    वापसी में 09046 मधुबनी-सूरत विशेष ट्रेन 11 व 18 मई को मधुबनी से चलेगी। यह दूसरे दिन सुबह 7.12 बजे बस्ती पहुंचेगी। वहीं 09047 उधना-झंझारपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 10 व 17 मई को उधना से चलेगी। यह दूसरे दिन सुबह 7.01 बजे बस्ती पहुंचेगी।

    वापसी में 09048 झंझारपुर-सूरत विशेष ट्रेन 11 व 18 मई को झंझारपुर से रवाना होगी। यह दूसरे दिन सुबह 8.42 बजे बस्ती पहुंचेगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी में बस्ती से बिहार, पूर्वांचल और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी