बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही छानबीन
बस्ती में 26 वर्षीय विवाहिता साधिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने शव शौचालय के पास गर्दन पर चोट के निशान के साथ पाया। ...और पढ़ें
-1773571689313_m.webp)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत।
HighLights
बभनान में विवाहिता साधिका की संदिग्ध मौत हुई।
गर्दन पर चोट के निशान मिले, पति ने देखा।
दोनों पक्षों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया।
जागरण संवाददाता, बभनान (बस्ती)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता के मौत का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की है। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड में शनिवार की रात लगभग 26 वर्षीय साधिका पत्नी तिलक राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
दिवंगत के पति तिलक राम ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे वह आवश्यक कार्य हेतु मोटरसाइकिल से गोरखपुर चला गया था।रात करीब 9बजे जब वह वापस घर लौटा तो देखा कि उसके पत्नी का शव घर के बाहर शौचालय के समीप पड़ा हुआ है। उसके गर्दन के समीप उसके चोट के निशान है।
आनन फानन में वह उसे इलाज हेतु बभनान के एक निजी चिकित्सालय ले गया जहां डाक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। जब इसकी सूचना दिवंगत के मायके वालों को दी गई तो पहले तो वे बभनान पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की छानबीन व कार्यवाही करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। बाद में रविवार की सुबह वे शव को पोस्टमार्टम में भेजने से मना कर दिया।
हालांकि घटना की सूचना पर रविवार की सुबह घटनास्थल पर क्षेत्राधिकार हर्रैया स्वर्णिम सिंह, थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान, चौकी इंचार्ज बभनान अजय कनौजिया सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से छानबीन की और मामला संदिग्ध लगने पर शव को पोस्टमार्टम ले जाने की तैयारी में जुट गई।
खबरें और भी
पर ससुरालियों सहित मायके वाले शव को पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि शव को पोस्टमार्टम भेजने की पुलिस के तमाम कोशिशों के बाद भी स्थानीय लोगों सहित दोनों पक्ष के स्वजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी नहीं हुए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि मामले में दिवंगत के मायके व ससुराल दोनों पक्ष के लोग शव को पोस्टमार्टम भेजना से इनकार कर दिया जिसके चलते शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।