बस्ती में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक शव, दो माह पहले दिल्ली से आया था गांव
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय प्रिंस कुमार गौतम का शव एक बाग में जामुन के पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार रात घर से निकला था और सुबह उसका शव ...और पढ़ें
-1763375265527-1771753116699-1771753127508_m.webp)
रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक शव।
HighLights
बस्ती में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
प्रिंस गौतम दो माह पहले दिल्ली से गांव आया था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, रुधौली (बस्ती)। 21 वर्षीय युवक का शव गांव के बाग में जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया । रविवार कि सुबह जब लोग अपने खेत की तरफ गए तो देखा कि युवक का शव पेड़ में लटक रहा था। रुधौली थाना क्षेत्र के कुचुरुवा के 21 वर्षीय प्रिंस कुमार गौतम पुत्र ग्रीस लाल जो शनिवार की रात 12 बजे घर के स्वजन से शौच करने कि बात कह घर से निकला था।
सुबह तक जब घर नहीं आया और जब तक परिवार को लोग कुछ समझ पाते कि गांव के लोगों ने उसका शव गांव के बगल स्थित शीतला प्रसाद पाण्डेय के बाग में प्रिंस का शव रस्सी के सारे लटक रहा था जैसे ही परिवार को सूचना मिला, वह रोते चिल्लाते हुए बाग की तरफ भागे और घटना देखकर पिता अचेत हो गया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में बारीकी से जानकारी लेकर साक्ष्य एकत्र किया।मृतक तीन भाई एक बहनों में सबसे बड़ा था, जो दिल्ली में टायल, पीओपी का काम करता था। दो माह पूर्व गांव आया था।
प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हर बिंदु पर बरीकी से जांच की रही जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक चढ़ा बिजली के हाईटेंशन टावर पर