बस्ती जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर विरोध में निकली मशाल यात्रा, लोगों ने मांगा न्याय
छावनी कस्बे में युवाओं ने ब्राह्मण महासभा के बैनर तले बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने शहीद स्थल पर श्रद्धां ...और पढ़ें

छावनी कस्बे में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते लोग। जागरण
HighLights
छावनी में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर विरोध प्रदर्शन।
युवाओं ने ब्राह्मण महासभा के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला।
शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देकर न्याय की मांग की।
संवाद सूत्र, छावनी, (बस्ती)। छावनी कस्बे में बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर युवाओ ने ब्राह्मण महासभा के बैनर तले मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शहीद स्थल पर जाकर युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद भरत को श्रद्धांजलि दिया।
कहा कि पुलिस एनकाउंटर में मारे गये निहत्थे भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस द्वारा निर्ममता पूर्वक गोली चलाकर अपराध किया गया है। उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।
शनिवार की शाम कस्बे के राम जानकी तिराहे से नवयुवकों ने छावनी शहीद स्थल तक कैंडल मार्च निकल कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल युवक शहीद भरत तिवारी को न्याय दो का नारा लगा रहे थे।
युवाओं का कहना है कि समाज के लिए लड़ाई लड़ रहे युवक को जिस तरह बिहार पुलिस ने हथियार फेंक देने के बाद भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में एनकाउंटर कर मौत के घाट उतार दिया ,उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बस्ती में नवविवाहित युवक ने पंखे से लटककर दी जान, एक माह पहले हुई थी शादी
विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, सपा नेता प्रवीण पाठक, रमाकांत पप्पू, अभय देव शुक्ला, कैप्टन कृष्ण चंद्र पाठक, राहुल तिवारी, भृगुवंंशमणि पांडेय , दीपक पंडित, रजनीश मिश्र, गणेश दूबे, जितेंद्र पांडेय , पैड़ा वाले बाबा, रजनीश पाठक, दुर्गेश धर द्विवेदी, अतुल पंडित, गणेश दुबे, प्रवीण सिंह, अनुराग पांडेय , प्रभात मिश्रा, अर्जुन सोनी, सत्यम मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि जुलूस में शामिल रहे।