विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जो वादा किया, उसे पूरा कर दिया', CM Yogi ने राम मंदिर निर्माण का कार्ड खेला; बोले- 'इससे' बौखला गई सपा

Published: Tue, 21 May 2024 03:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में राम मंदिर निर्माण का कार्ड खेला। कहा हमने जो वादा किया था उसे पूरा ...और पढ़ें

'जो वादा किया, उसे पूरा कर दिया', CM Yogi ने राम मंदिर निर्माण का कार्ड खेला
'जो वादा किया, उसे पूरा कर दिया', CM Yogi ने राम मंदिर निर्माण का कार्ड खेला

जागरण संवाददाता, बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में राम मंदिर निर्माण का कार्ड खेला। कहा हमने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है। हम राम को लाये हैं। अब आप मोदी को फिर लाएं। सीएम योगी मंगलवार को नगर बाजार के जनता इंटर कालेज परिसर में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि छठवें चरण में 25 मई को मतदान करना है। लोगों के मन मे एक ही एक ही नारा गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार के नारे लगवाते हुए योगी ने कहा कि इस नारे से सपा बौखला गई है। एक तरफ राम भक्त दूसरे तरफ राम द्रोही है। समाज को बांटने वाले इन लोगों के पास सिर्फ माफियाओं के प्रति सम्बेदना बनती है।

आज भारत को कोई छेड़ता है तो उसे भारत छोड़ता नहीं है। मुंडेरवा की चीनी मिल सपा के समय बंद हुई थी, मैंने चालू करा दिया। पहले दंगे होते थे। काशी, राम जन्मभूमि पर हमला किया गया। ये आतंकवादियों के समर्थक हैं। अभी एक माफिया मरा है तो सपा के लोग मातम मनाने गए थे। आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज। 5 लाख तक इलाज के लिए स्वास्थ्य की सुविधा दी गई। जो गरीब छूटे हैं।एक-एक मकान बन जाएंगे।

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान के अनुसार सरकार सभी को आरक्षण दिया। यह तो जजिया कर और वरासत कर लगाना चाहते हैं। इनकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को जवाब दें। बस्ती में इतना विकास हुआ। दोनों हाथ मे लड्डू है। इधर गोरखपुर में एअरपोर्ट और उधर अयोध्या में। यहां और सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज दिया दिया, जिसका लाभ सबको मिल रहा है। पांच-पांच घरों में जाएं। जो राम को लाएं हैं, उन्हें लाएंगे का संकल्प लें और उनका मतदान कराएं। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।