बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, खेत में मिला अधजला शव
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खेत में जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
-1778846742298_m.webp)
कटया गांव स्थित घटना स्थल पर छानबीन करती सोनहा पुलिस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बस्ती। खेत में एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि डंठल जलाते समय आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की झुलसकर मृत्यु हुई। बहरहाल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन व विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
सोनहा थाना क्षेत्र के मैलानी साहब वाजिद ग्राम पंचायत के कटया गांव की रहने वाली 75 वर्षीय मंगला देवी पत्नी गफई शुक्रवार को अपने खेत में इकट्ठा किए गए सरसों के डंठल को जलाने गई थीं।
अचानक आग अन्य खेतों तक भी पहुंच गई, जिससे गेहूं की पराली भी जलने लगी। आग बढ़ता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए व इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस बीच लोगों ने महिला का जला हुआ शव देखकर इसकी सूचना पीआरवी को भी दी।
भरत कुमार पुत्र रामलगन शर्मा निवासी पोखरा काजी थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर हाल पता ग्राम कटया थाना सोनहा जनपद बस्ती का कहना है कि वह जन्म से ही अपने नाना गफई शर्मा पुत्र जंगली शर्मा के घर रहता है। उसके नाना के केवल सात बेटियां हैं।
सभी की शादी हो चुकी है। वे काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्यवाही की जाएगी।