अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से मिला चोरी का सामान
बस्ती पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने दिल्ली के एक अंतरराज्यीय चोर अर्जुन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गहने और 98,500 रुपये नकद बरामद हुए। ...और पढ़ें

HighLights
बस्ती पुलिस ने दिल्ली के अंतरराज्यीय चोर अर्जुन को दबोचा।
आरोपी से गहने और 98,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
चोर ने मरवटिया और कप्तानगंज में बड़ी चोरियां की थीं।
जागरण संवाददाता, बस्ती। नगर पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे गहने व 98,500 रुपये नकद बरामद किया गया।
घटना का पर्दाफाश करते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय शातिर चोर अर्जुन पुत्र रामकेश निवासी मदनगिरी थाना डॉ. अंबेडकरनगर नई दिल्ली को नगर क्षेत्र के बेलाड़ी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि आरोपित ने अपने साथियों संग मिलकर बीते दिनों नगर के मरवटिया और कप्तानगंज के गड़हा गौतम गांव में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथीमल्लिगा पत्नी श्रीनिवास, अभिमन्यु पुत्र सूरज, विजय पुत्र श्रीनिवास, विकास नायडू पुत्र षनमुगम निवासी शीतला माता मंदिर कालोनी मदनगिरी थाना अंबेडकरनगर नई दिल्ली का एक गिरोह है। सभी लोग मिलकर बाहर घूम-घूम कर चोरियां करते हैं। बताया कि अयोध्या पुलिस द्वारा उसके अन्य साथी पकड़े गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व प्रभारी एंटी थेफ्ट व उनकी टीम शामिल रही।