Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्यपुर फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:28 PM (IST)

    आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में 7 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन गोराई, राजू क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। आदित्यपुर थानान्तर्गत सालडीह बस्ती में सात अप्रैल की सुबह स्वपन कुमार दास के घर पर फायरिंग की की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आदित्यपुर मांझी टोला निवासी चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा, सालडीह बस्ती निवासी राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला, कदमा रामजनम नगर निवासी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा को गिरफ्तार किया है।

    उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने दी। उन्होंने कहा कि इस कांड के उदभेदन् हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर संवैया के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार कांड में संलिप्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि इस अभियुक्तों के पास से इस घटना में प्रयुक्त किया गया एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन में भरी हुई चार जिन्दा गोली एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया गया है।

    उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को सालडीह बस्ती में पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी उक्त तीनों की संलिप्तता रही है चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा के खिलाफ आदित्यपुर थाना, प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा के खिलाफ आदित्युपर थाना, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला के खिलाफ आदित्यपुर थाना में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।

    छापामारी दल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैयां, पुनि सह थाना प्रभारी आदित्यपुर बिनोद तिर्की, पु अ नि सुनिल कुमार सिंह, विनोद टुडू, राग कुमार सिंह , सतीश कुमार वर्णवाल व सशस्त्र बल शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR पर भाजपा की रणनीति शुरू, विधायकों को मिली बूथ की कमान

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में रेल सुरक्षा को बढ़ावा: दुर्घटनाएं रोकने के लिए अंडरपास का निर्माण, 160 किमी/घंटा ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

    खबरें और भी