विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti Accident: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, प‍िता की हालत गंभीर

Published: Tue, 08 Apr 2025 02:44 PM (GMT+05:30)

यूपी के बस्‍ती ज‍िले में मंगलवार को एक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबक‍ि प‍िता घायल हो गए। ...और पढ़ें

मैज‍िक से टक्‍कर के बाद क्षति‍ग्रस्‍त बाइक।
मैज‍िक से टक्‍कर के बाद क्षति‍ग्रस्‍त बाइक।

जागरण संवाददाता, बस्ती। बस्‍ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित कोडरी गांव के सामने मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे मैजिक व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मय फोर्स ने 108 की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भिंजवाया।

रुधौली थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 36 वर्षीय पिंटू उर्फ मायाराम चौधरी अपने पिता तुलसीराम (60) व मां करमा देवी (56) को एक बाइक पर बैठाकर इलाज कराने बस्ती जा रहे थे। पिंटू के मां को लकवा मारा था, जिसके इलाज के ल‍िए बस्ती जा रहा था। कोडरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही एक मैजिक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बेटे पिंटू व इसकी मां करमा देवी की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुच कर तीनो को 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई में जुट गई हैं। मृतक पिंटू अपने दो भाइयों में छोटा था जो बाहर रह कर बढईगीरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही गांव के व अगल-बगल के रिश्तेदार समेत में घटना स्थल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:  Basti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मचा हड़कंप, चाचा ने की भतीजे की हत्या; गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।