Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानदेय वृद्धि पर योगी कैबिनेट की लगी मुहर, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों में खुशी की लहर

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय ...और पढ़ें

    मानदेय वृद्धि से अनुदेशकों और शिक्षामित्रों में खुशी की लहर।

    मानदेय वृद्धि से अनुदेशकों और शिक्षामित्रों में खुशी की लहर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। परिषदीय विद्यालय में तैनात अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि पर सोमवार को विधानसभा में मोहर लगा दी गई। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले विधानसभा में घोषणा कर मानदेय वृद्धि का इन्हें सौगात दिया था । एक अप्रैल से अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार तथा शिक्षामित्रों का 18 हजार रुपये किए जाने पर पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किया है।

    एक दूसरे का मुख मीठा कर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। इनके द्वारा लंबे समय मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी। वर्ष 2013 में अनुदेशकों की तैनाती परिषदीय जूनियर विद्यालयों में कला, शारीरिक शिक्षा व कार्यानुभव विषय को पढ़ाने के लिए सात हजार रुपये मानदेय पर हुई थी। लबें समय से यह मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी इनके मांग को उचित ठहराया था।

    वर्ष 2017 से एरियर देने के साथ ही एक अप्रैल से उनको 17 हजाए रुपये प्रतिमाह मानदेय भुगतान देने का निर्णय दिया था। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यथान ने भी अनुदेशकों को एक अप्रैल से 17 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा कर दिया है। शिक्षामित्रों को भी 18 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही है।

    इनकी तैनात कल्याण सिंह के सरकार में 2250 रुपये मानदेय पर हुई थी। शिक्षक पद से हटाए जाने के बाद मार्च 2017 से इन्हें 10 हजार रुपये मानदेय बीजेपी सरकार दे रही थी। वहीं अनुदेशकों का मार्च 2019 में वृद्धि कर नौ हजार रुपये दे रही थी। दोनों लोगों का मानदेय आठ हजार रुपये बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार का अभार व्यक्त किया। दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुख मीठा कराया।

    खबरें और भी

    अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने मानदेय बढ़कार केवल जिले 354 अनुदेशकों को ही नहीं इनके परिवार को भी बड़ा उपहार दिया है। प्रदेश मंत्री आनंद विक्रम शाह व जिला मंत्री उमेश यादव ने सरकार के निर्णय की सराहनीय किया है।

    वहीं शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार ने हमारे दर्द को समझा। मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व जिला संरक्षक संजय यादव से कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने से जिले में 2500 परिवार को लाभ मिलेगा।

    इस मौके पर अनुदेशक चंद्र प्रकाश गोस्वामी, संजय कुमार, राम गोपाल मिश्र, शंभूनाथ सिंह, अनूप सिंह, आजाद कुमार तथा शिक्षामित्र श्रवण कुमार यादव, राणा प्रताप सिंह व संदीप कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- किसानों के मुआवजे को लेकर CM Yogi ने कर दी बड़ी घोषणा, प्रशासिनक अधिकारियों को दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षामित्रों को अब म‍िलेगा 18 हजार रुपये मानदेय, योगी कैब‍िनेट ने प्रस्‍ताव पर लगाई मुहर