Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के मुआवजे को लेकर CM Yogi ने कर दी बड़ी घोषणा, प्रशासिनक अधिकारियों को दिए निर्देश

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:09 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय बारिश से हुए फसल नुकसान पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को फसलों, जनहानि और पशुहानि का आकलन कर समय पर म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने असमय बारिश से हुए नुकसान पर रिपोर्ट मांगी।

    2. जिलाधिकारियों को फसल, जनहानि, पशुहानि का आकलन करने को कहा।

    3. राजस्व, कृषि, बीमा विभाग संयुक्त सर्वे कर मुआवजा दें।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुई असमय बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों के नुकसान का आकलन कराएं। फसल हानी, जनहानि, पशुहानि, घायलों व प्रभावितों को निश्चित समय में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं। जिलाधिकारी स्वयं किसानों के पास पहुंचें और मातहतों को भी फील्ड में रखें। प्रमुख सचिव कृषि व राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ रोजगार मेला: ₹32000 की नौकरी सामने थी, पर इंटरव्यू में जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे दंग