Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ रोजगार मेला: ₹32000 की नौकरी सामने थी, पर इंटरव्यू में जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:07 PM (GMT+05:30)

    अलीगंज आईटीआई में दो दिवसीय रोजगार मेले ने तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारुति कंपनी को 500 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं ...और पढ़ें

    (Photo Source - AI Generated)

    (Photo Source - AI Generated)

    HighLights

    1. आईटीआई रोजगार मेले में तकनीकी शिक्षा पर सवाल.

    2. मारुति को 500 में से 270 योग्य ही मिले.

    3. बुनियादी तकनीकी ज्ञान की कमी उजागर हुई.

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले ने तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मेले के अंतिम दिन मंगलवार को 627 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद केवल 270 युवाओं का ही चयन हो सका, जबकि कंपनी के पास 500 रिक्तियां थीं।

    मारुति को 500 पदों पर भर्ती करनी थी, लेकिन उन्हें पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके। इंटरव्यू के दौरान कई अभ्यर्थियों की बुनियादी तकनीकी समझ बेहद कमजोर पाई गई। कुछ अभ्यर्थी “स्क्रूड्राइवर” जैसे सामान्य औजार का अर्थ भी नहीं बता सके और उसे मोटर वाहन चालक से जोड़ते नजर आए।

    वहीं, कई युवा अपनी ट्रेड का नाम तक स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए। यह स्थिति तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। आइटीआइ जैसे संस्थानों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है, लेकिन जब अभ्यर्थी बुनियादी ज्ञान से ही वंचित दिखें, तो यह पूरे सिस्टम की कमजोरी को उजागर करता है।

    करियर काउंसलर डीके वर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति और व्यावहारिक ज्ञान के बीच बढ़ता अंतर युवाओं के रोजगार में बाधा बन रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

    खबरें और भी

    प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत किया गया था, जिसमें अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइन करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।

    प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि 1300 अभ्यर्थियों में से 627 योग्य पाए गए और साक्षात्कार के लिए बुलाए गए। इनमें से मात्र 270 का ही चयन हो सका। चयनित युवाओं को 32 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। सुबह से आए अभ्यर्थियों को गर्मी से परेशानी भी उठानी पड़ी।