यूपी में बिजली आपूर्ति के लिए स्मार्ट मीटर में रखें पर्याप्त बैलेंस, निगेटिव होने पर कट जाएगी लाइट
बस्ती में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल का अग्रिम भुगतान करना होगा। निगेटिव बैलेंस होने पर डिस्काम मुख्यालय से ही कनेक्शन काट दिया जा र ...और पढ़ें

बिजली की आपूर्ति के लिए स्मार्ट मीटर में रखे बैलेंस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बस्ती। बिना बिल जमा किए बिजली उपभोग करने के दिन लद गए। स्मार्ट मीटर में निगेटिव बैलेंस होने पर लाइन डिस्काम मुख्यालय से ही काट दी जा रही है। इसलिए अब उपभोक्ता को एक माह का एडवांस बैलेंस रखना होगा। 13 मार्च से निगेटिव बैलेंस रखने वाले उपभोक्ता जो बिजली बिल नहीं जमा कर रहे हैं उनकी लाइन काट दी जा रही है।
डिस्काम मुख्यालय प्रतिदिन बकाए में 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं की लाइन काटने का अभियान चला रहा है। जनपद में 65 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इसमें लगभग 21 हजार से ज्यादा शहर में स्थापित किए गए हैं।
शहरी क्षेत्र में अधिकतर उपभोक्ता बिल भी जमा करने में आगे रहते हैं। बावजूद स्मार्ट मीटर लगते अनेक उपभोक्ता निगेटिव बैलेंस में चले गए। इसके लिए फरवरी में 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस जमा करने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने प्रेरित किया।
जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनियस पावर कंपनी ने बिल भुगतान न करने की दशा में मुख्यालय स्तर पर ही उपभोक्ताओं के संयोजन को डिसकनेक्ट कर दी। इससे बहुत सारे उपभोक्ता यह नहीं समझ पाए कि केवल उन्हीं के घर ही बिजली क्यों नहीं आ रही है।
खबरें और भी
इसके लिए उपकेंद्र से लेकर बिजली कार्यालय तक चक्कर लगाने लगे। इसमें ऐसे भी कई उपभोक्ता रहे जिन्होंने यूपीपीसीएल कन्ज्यूमर ऐप नहीं लोड किया था। जिससे उन्हें यह नहीं पता चल पा रहा था कि उनका कितना बकाया है। जबकि कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना रहा कि उन्होंने बिजली बिल भुगतान कर दिया है फिर भी उनका कनेक्शन काट दिया गया है।
डिस्काम मुख्यालय स्तर से कार्रवाई होने के चलते स्थानीय अधिकारी भी इसमें कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि मुख्यालय स्तर से ही 10 प्रतिशत बकायेदारों का कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। कंप्यूटरीकृत प्रणाली से निगेटिव बैलेंस स्मार्ट मीटर में शो करने पर स्वत: डिसकनेक्ट कर दे रहा है।
इस संबंध में सदर खंड के अधिशासी अभियंता शुभम पांडेय ने बताया कि उपभोक्ता एक माह का एडवांस बैलेंस रखे जिससे डिसकनेक्ट होने की कार्रवाई से बच सकें। यूपीपीसीएल कंन्ज्यूमर ऐप अवश्य लोड करें। इससे बकाया भुगतान करने पर 5-10 मिनट के अंदर आटोमेटिक लाइन जुड़ जाएगी।