Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में पूर्व विधायक के अवैध कब्जे से जमीन मुक्त, पीड़ितों को मिला न्याय

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:04 PM (IST)

    भदोही में जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक उदयभान उर्फ डॉ. सिंह द्वारा बघेल छावनी में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पूर्व विधायक के अवैध कब्जे से जमीन मुक्त कराई गई।

    2. प्रशासनिक टीम ने ताला तोड़कर पीड़ितों को कब्जा दिलाया।

    3. कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सख्त संदेश दिया गया।

    जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही)। नगर में बघेल छावनी में जिस जमीन पर पूर्व विधायक उदयभान उर्फ डाक्टर सिंह ने जबरन कब्जा किया था उसे शनिवार को जिला प्रशासन ने मुक्त करा पीड़ित महिलाओं को कब्जा दिला दिया।

    मामले में डीएम शैलेष कुमार ने जांच कराने के बाद इसे अवैध करार दिया और टीम गठित कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। शनिवार को अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, एसडीएम भान सिंह पुलिस बल के साथ बघेल छावनी पहुंचे। अचानक पुलिस बल को देख वहां भीड़ लग गई।

    एसडीएम ने मजदूर बुलाकर गेट पर लगा ताला तुड़वाया और अहाते की भूमि पर सुमनलता एवं कामिनी रजवार को भूमि पर कब्जा दिलाया। इस मामले में पूर्व विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ दस जून को मुकदमा दर्ज हुआ था।

    पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन राजस्व अभिलेख और आपराधिक मामले की जांच कराई थी। कब्जा दिलाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप ही कार्रवाई की गई है।

    कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भूमि संबंधी विवादों में किसी भी पक्ष द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

     

    खबरें और भी