Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही: चार महीने से मायके में थी पत्नी, मनाने पर भी नहीं मानी...पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    भदोही में 27 वर्षीय रमजान अली ने रत्नागिरी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। पत्नी के चार माह से मायके से वापस न आने से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही कोतवाली के बरदहवां गांव के समीप शुक्रवार को सुबह रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 27 वर्षीय रमजान अली ने जान दे दी।

    बार बार बुलाने पर भी चार माह से मायके में रह रही पत्नी के न आने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    रमजान भदोही के एक कालीन निर्यातक की गाड़ी चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी शादी छह साल पहले जौनपुर जिले के मछली शहर में हुई थी। उसे पांच वर्ष का एक पुत्र व तीन माह की एक पुत्री भी है। पत्नी पिछले चार माह से मायके में ही रह रही है।

    स्वजन के अनुसार रमजान अली ने कई बार उसे फोन करके बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। वह मंगलवार को विदाई कराने के लिए गया इसके बाद भी न आने पर वह अपने पुत्र को लेकर वापस आ गया।

    मृतक के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही बहू अक्सर मायके में ही रह रही थी। इस बात से लेकर वह काफी नाराज चल रहा था और ऐसा आत्मघाती कदम उठा बैठा।