Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही के कल्याण लग्न मंडप में होगी कर्मचारियों की नियुक्ति, जल्द शुरू होगा संचालन

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:04 PM (IST)

    भदोही में 3.58 करोड़ की लागत से बने कल्याण लग्न मंडप का ईओ ने निरीक्षण किया, जिसके बाद इसके जल्द संचालन की तैयारी है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. ईओ ने 3.58 करोड़ के कल्याण लग्न मंडप का निरीक्षण किया।

    2. जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति कर संचालन शुरू होगा।

    3. गरीब व मध्यम वर्ग के लिए बना है यह विवाह घर।

    जागरण संवाददाता, भदोही। शोपीस बना 3.58 करोड़ की लागत से बना विवाह घर, शीर्षक से तीन जुलाई को दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार का प्रभाव देखने को मिला है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर विवाह घर के संचालन को लेकर नगर पालिका अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

    इस क्रम में शनिवार को पालिका के अवर अभियंता (सिविल) आलोक कुमार व वरिष्ठ लिपिक नागेंद्र यादव के साथ ईओ डीएस वर्मा ने विवाह घर का निरीक्षण किया।

    उन्होंने बताया कि भवन के सामने फुटपाथ पर इंटरलाकिंग का काम कराना है। इसके अलावा कर्मचारियों की नियुक्ति कर जल्द से जल्द इसका संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    शासन की मंशा के अनुसार गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए भदोही-सुरियावां मार्ग स्थित फत्तूपुर में भव्य विवाह घर (कल्याण लग्न मंडप) का निर्माण कराया गया है। भवन का निर्माण तो करीब छह माह पहले ही सम्पन्न हो गया था।

    इसी भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक आयोजन भी किया जा चुका है लेकिन हैडओवर में काफी विलंब हुआ। लंबी कवायद के बाद पिछले माह पालिका को हैंडओवर किया गया। विवाह घर के लिए शासन से करीब ढाई साल पहले प्रस्ताव मांगा गया था।

    फत्तूपुर में जमीन की उपलब्धता के बाद शासन को 3.58 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। अप्रैल 24 माह में शासन ने स्वीकृत करते हुए शत प्रतिशत धन आवंटित कर सीएंडडीएस यूपी जल निगम लखनऊ को निर्माण एजेंसी नामित किया था।

    खबरें और भी

    ईओ का कहना है कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क पर वैवाहिक व अन्य आयोजनों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में पालिका बोर्ड की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।