Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में अब नए लुक में दिखेंगी एमडीएम की रसोइयां, स्कूलों के लिए धनराशि जारी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:26 PM (IST)

    भदोही में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को अब नए परिधान मिलेंगे, जिसके लिए 14 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों की र ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. भदोही में 2800 रसोइयों को नए परिधान के लिए धन।

    2. महिला रसोइयों को भूरी साड़ी, पुरुषों को पैंट-शर्ट।

    3. रसोई सामग्री हेतु विद्यालयों को 6.20 लाख रुपये आवंटित।

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दोपहर भोजन देने के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत तैनात रसोईयां अब नए परिधान में दिखेंगी।

    जिले के 885 विद्यालयों में तैनात 2800 सौ रसोइयों के खाते में साड़ी व पैंट शर्ट की खरीद के लिए 14 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। महिला रसोइयों को साड़ी तो पुरुष को पैंट शर्ट क्रय करने का निर्देश दिया गया है।

    परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दोपहर भोजन देने के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जा रही है। भोजन बनाने में लगी रसोइयों का भी सरकार की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रति वर्ष उन्हें साड़ी आदि की खरीद के लिए धन जारी किया जाता है। नए शिक्षण सत्र में रसोइयों को नए परिधान के लिए लगभग 14 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।

    जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि सभी रसोइयों के खाते में पांच पांच सौ रुपये की दर से धनराशि भेज दी गई है। महिला रसोइयों भूरे रंग की साड़ी तो पुरुष रसोइयां भूरे रंग का पैंट व बदामी रंग का शर्ट क्रय करेंगे।

    रसोईं की व्यवस्था को मिला 6.20 लाख

    परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्व भोजन योजना की रसोई में छोटी छोटी व्यवस्थागत सामग्री की खरीद को शासन ने 6.20 लाख रुपये का बजट जारी किया है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में सात सौ रुपये की दर से धनराशि भेजी गई है। इससे रसोईं में एप्रेन, तेल मशाला व अन्य खाद्य सामग्री रखने से लिए डब्बूों, कलछुल, चम्मच जैसी चीजें क्रय की जा सकती है।

    खबरें और भी