भारतीय क्रिकेट टीम में भदोही के हर्ष दुबे शामिल, अफगानिस्तान में खेलेंगे वन डे मैच
भदोही जिले के क्रिकेटर हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। विदर्भ और इंडिया-ए टीम से खेलने वाले ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम में भदोही के हर्ष दुबे शामिल।
HighLights
भदोही के हर्ष दुबे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।
विदर्भ, इंडिया-ए और आईपीएल में खेल चुके हैं।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय क्रिकेट टीम में भदोही जिले के यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे के बाद हर्ष दुबे भी अपनी मेहनत के बूते टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है।
टीम में 15वें खिलाडी के रूप में वे शामिल हुए हैं। विदर्भ और इंडिया ए टीम से खेल चुके हर्ष गोपीगंज नगर से सटे तिलंगा गांव के निवासी हैं। स्वजन व उनके रिश्तेदारों को जब यह जानकारी हुई तो वे खुशी से झूम उठे।
हर्ष के पिता सुरेंद्र दुबे नागपुर में सीआइएसएफ में तैनात थे लेकिन 2015 में वीआरएस ले चुके हैं। माता ज्योति तिवारी नागपुर में ही प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं। बेटा हर्ष शुरू से ही नागपुर में रहा, क्रिकेट में रुचि देखते हुए पिता ने इन्हें प्रशिक्षण दिलाया। हर्ष दुबे क्रिकेट में कड़ा संघर्ष किया।
आर्थिक रूप से संपन्न परिवार के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना तो नहीं करना पड़ा लेकिन हर खिलाड़ी की तरह उन्होंने भी इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की।
हर्ष विदर्भ की तरफ से अंडर-13, 16, 19 और रणजी खेल चुके हैं। रणजी खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 69 विकेट चटकाकर रिकॉर्ड बना। इसके बाद उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया।
वह आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। मंगलवार को टीम इंडिया घोषणा हुई, इसमें हर्ष को भी शामिल किया गया। हर्ष के ताऊजी राजेंद्र दुबे ने कहा कि भतीजे की सफलता पर खुशी है। उनके रिश्तेदार रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि हर्ष आलराउंडर खिलाड़ी है।