Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में देर रात सांड़ के हमले से घायल बाइक सवार मां-बेटे की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

    By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:19 PM (IST)

    भदोही के अमवा गांव में छुट्टा सांड़ के हमले से घायल मां-बेटे प्रियांशु सिंह और विनीता देवी की बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। केराना का सामान लेने ...और पढ़ें

    भदोही में सांड़ के हमले से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम।

    भदोही में सांड़ के हमले से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम।

    HighLights

    1. भदोही में सांड़ के हमले से मां-बेटे की मौत।

    2. अमवा गांव में केराना सामान लेने जा रहे थे।

    3. बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन।

    जागरण संवाददाता, भदोही। अमवा गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे छुट्टा पशुओं के झुंड से निकले एक सांड़ के हमले से गंभीर रूप से घायल मां बेटे की शनिवार की सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर मौत हो गई। पर्वतपुर निवासी 24 वर्षीय बेटा प्रियांशु सिंह 57 वर्षीय मां विनीता देवी के साथ बाइक से अमवा गांव में केराना का सामान लेने जा रहे थे।

    दुकान से कुछ देर पहले हाईवे के अंडरपास के पास पहुंचे थे कि सड़क पर पशुओं के झुंड में एक सांड़ दौड़ पड़ा। सामने आए बाइक सवार प्रियांशु को सींग लगाकर उछाल दिया। सींग उसके पेट में धंस गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठी मां गिर पड़ी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सांड़ को लाठी पटक कर भगाया और घायल को सीएचसी के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।

    प्रियांशु के पिता जनार्दन उर्फ मुन्ना सिंह की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद मां विनीता परिवार का सहारा थीं, प्रियांशु उनकी इकलौती संतान था। पिता की मौत के बाद प्रियांशु का ज्यादा समय कपसेठी नेवादा गांव में नाना सुरेंद्र प्रताप सिंह के यहां बीता था। वहीं से उसने 12वीं पास की थी। घर में मां व बेटे के अलावा अन्य कोई सदस्य नहीं था।

    पिता की मौत के बाद मां विनीता ने घर में ही केराना की दुकान खोली थी, उसे बेटा चलता था। बताया जा रहा कि गुरुवार से ही दुकान का कुछ सामान खत्म हो गया था। इससे दोनों मां-बेटे सामान लेने के लिए अमवा जा रहे थे। पर दुकान पहुंचने से पहले यह घटना हो गई। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शो व्याप्त हो गया। आसपास के लाेग उनके घर पहुंच गए लेकिन घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। इस घटना से पूरा परिवार उजड़ गया।

    खबरें और भी