विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सराय जगदीश हाल्ट पर बनेगा ओवरब्रिज, जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग पर जाम से मिलेगी निजात; आवागमन होगा सुगम

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:34 AM (GMT+05:30)

भदोही के सराय जगदीश हाल्ट पर 78.72 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का ओवरब्रिज बनेगा।

भदोही: जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग स्थित बंद रेलवे फाटक। जागरण

भदोही: जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग स्थित बंद रेलवे फाटक। जागरण

HighLights

  1. सराय जगदीश हाल्ट पर बनेगा दो लेन का ओवरब्रिज।

  2. 78.72 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

  3. जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग पर आवागमन होगा अब सुगम।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी प्रयागराज रेलखंड के सराय जगदीश रेलवे हाल्ट फाटक पर 78.72 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन के ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। ओवरब्रिज बनने से जंगीगंज बाजार से सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी सहित धनतुलसी जाने वाले लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जंगीगंज बाजार से निकलकर सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी जाने वाले मार्ग पर दिन रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में सराय जगदीश हाल्ट के पास बने फाटक के बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। यह स्थिति दिन भर में कई बार उत्पन्न होती है।

एक बार फाटक बंद होने के बाद कम से कम आधे घंटे जाम हटने में लग जाता है। ऐसे में फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। हालांकि, फाटक पर दो लेन के रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

परियोजना के लिए 78 करोड़ मंजूर

उत्तर प्रदेश शासन ने परियोजना के लिए 78 करोड़ 72 लाख 29 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें मुख्य सेतु (रेलवे पोर्शन) के निर्माण पर 2568.12 लाख रुपये, भूमि अधिग्रहण पर 1204.77 लाख रुपये, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 40.54 लाख रुपये व पहुंच मार्ग आदि के निर्माण पर 4058.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शासनादेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18 करोड़ 56 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

ओवरब्रिज की स्वीकृति के लिए शासन में प्रयास किया गया। क्षेत्रीय लोगाें की यह लंबे समय से मांग चली आ रही है। इस पुल के बन जाने से जिले के लगभग सौ गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। वहीं, गंगा नदी पर धनतुलसी डेंगुरपुर पुल का कार्य चल रहा है। इससे प्रयागराज, मीरजापुर, मध्य प्रदेश के लिए जंगीगंज से डेंगुरपुर पुल होते हुए आवागमन बढ़ जाएगा।

-विपुल दुबे, विधायक ज्ञानपुर

यह भी पढ़ें- भदोही में नया सवेरा और सड़क सुधार योजना के तहत होगा विकास, 28 वार्डों के लिए 418 लाख की कार्ययोजना तैयार

यह भी पढ़ें- भदोही में पुरानी रंजिश में दो परिवारों के बीच मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।