विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhadohi News: प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली; दोनों गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Oct 2024 08:27 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के ...और पढ़ें

भदोही में पुलिस एनकाउंटर से मचा हड़कंप। जागरण
भदोही में पुलिस एनकाउंटर से मचा हड़कंप। जागरण

HighLights

  1. बुधवार तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
  2. पुलिस को हत्‍याकांड के बाद से ही बदमाशों की थी तलाश

 जागरण संवाददाता, भदोही। उत्‍तर प्रदेश के भदेाही जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दुर्गागंज थाना के शेरपुर गोपालहां के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों फाफामऊ, प्रयागराज की निवासी हैं।

बुधवार की सुबह गश्त के दौरान शेरपुर गोपालहां बारी रोड पर दो बाइक सवार को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में फाफामऊ निवासी शकील के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने शकील के साथ आशीष निवासी प्रयागराज को भी गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी डा. तेजबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश भी प्रधानाचार्य की हत्या की साजिश में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-दीपावली के बाद बढ़ जाएगी सुबह-शाम की सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

शूटरों को जुटाने में इनका भी हाथ है। जांच के दौरान भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ना चाहा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

एक दिन पहले पकड़े गए थे हत्याकांड के मास्टरमाइंड

भदोही कोतवाली के अमिलौरी गांव निवासी नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की 21 अक्टूबर की सुबह नौ बजे अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का राजफाश किया था।

पुलिस द्वारा पकड़े गए प्रयागराज के चिल्ला शिवकुटी निवासी मृतक शिक्षक अजय सिंह के बेटे सौरभ सिंह ने बताया कि उसके पिता की 27 साल पहले हत्या हुई थी। उसका बदला लेने के लिए प्रयागराज के ही रुदापुर, फाफामऊ निवासी मो. कलीम के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से प्रधानाचार्य की हत्या कराई थी।

इसे भी पढ़ें-दीवाली-छठ पूजा में घर आने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, यहां खाली चल रहीं पूजा स्पेशल; जल्‍दी करें बुक

12 दिसंबर 1997 में हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह के पिता अजय बहादुर सिंह की ज्ञानपुर नहर के पास हत्या कर दी गई थी। इसमें योगेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई अनिल सिंह आरोपी थे। 2002 में वे कोर्ट से बरी हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।