Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में चचेरे भाई ने अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म, पुलि‍स ने किया गिरफ्तार

    By Jitendra UpadhyayEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:16 AM (IST)

    भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिव बहादुर उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर पॉक ...और पढ़ें

    भदोही में चचेरे भाई ने किया 13 वर्षीय बहन से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।

    भदोही में चचेरे भाई ने किया 13 वर्षीय बहन से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. भदोही में चचेरे भाई ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया।

    2. आरोपी शिव बहादुर उर्फ टुनटुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, मेडिकल जांच हुई।

    जागरण संवाददाता, भदोही। कोइरौना थाना के एक गांव में सोमवार की शाम 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। वह दिल्ली से कुछ दिन पहले घर लौटा था। बुधवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

    घटना को लेकर स्वजन लोकलाज वश शांत होकर रह गए थे लेकिन किशोरी के ननिहाल वालों ने कोइरौना थाने में तहरीर दी, पुलिस ने पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपित को सीतामढ़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां सोमवार को अपने छोटे बेटे के साथ सेमराध दर्शन करने गई थी।

    उसकी बड़ी बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। वह घर में अकेली थी। किशोरी के बड़े पिता का लड़का कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। घर में उसके अकेला देखकर आ गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों ने किशोरी के चीखने की आवाज सुनीं तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन भीड़ आत देख आरोपित भाग निकला।

    सेमराध से आने के बाद किशोरी की मां को जानकारी हुई, उससे पूरी जानकारी अपने पति को दी। उसका पति गोवा में रहकर मजदूरी करता है। मामला परिवार का होने के कारण स्वजन शांत हो गए। किशोरी के ननिहाल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने बुधवार को फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।

    खबरें और भी

    पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। उसकी परेशानी को देखते हुए उसे भर्ती करा दिया गया। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।