Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...,' मनपसंद जेवर नहीं मिलने पर रूठ गई दुल्हन, उसके बिना लौट गई बरात

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:41 PM (IST)

    Bijnor News : नहटौर के एक मैरिज होम में निकाह के बाद दुल्हन ने मनपसंद जेवर न मिलने पर ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। ...और पढ़ें

    AI जेनरेटिड प्रतीकात्मक फोटो

    AI जेनरेटिड प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. घंटों पंचायत चली, लेकिन विवाद का नहीं हुआ समाधान

    2. पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी बरात बिना दुल्हन लौटी।

    संवाद सूत्र, नहटौर (बिजनौर)। नहटौर स्थित एक मैरिज होम में आई बरात में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब निकाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद भी दुल्हन ने विदा होने से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लड़का पक्ष द्वारा जेवर नहीं दिए गए हैं। 

    दुल्हन ने भी मनपंसद के जेवर न मिलने पर विदा होने से इन्कार कर दिया। घंटों पंचायत चली, लेकिन निदान नहीं हो सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। आखिरकार बिना दुल्हन के ही बरात चली गई।

    नहटौर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का निकाह नूरपुर क्षेत्र के युवक के साथ तय हुआ था। गुरुवार को नहटौर-पैजानिया मार्ग स्थित ग्राम तालमपुर में स्थित एक मैरिज होम में बरात आई थी। निकाह की सारी रस्म पूरी होने के बद अचानक दुल्हन पक्ष भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया।

    दुल्हन ने भी मनपंसद के जेवर न मिलने पर विदा होने से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़के पक्ष द्वारा जेवर न लाने को लेकर हर तरह से झूठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। दुल्हन के विदा न होने पर दोनों पक्षों में बातचीत और समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन हंगामा जारी रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...' कहती रही युवती; परिवार जबरन भेजने लगा तो पिता, भाई और चाचा के खिलाफ दर्ज करा दी रिपोर्ट

    उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता किए जाने के आश्वासन पर पुलिस वापस चली गई। देर रात तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। बाद में बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

    यह भी पढ़ें- 'हमने मंदिर में एक-दूसरे के गले में माला डालकर शादी कर ली है, परिवार से खतरा है...', युगल से मांगी पुलिस सुरक्षा

    हल्का दरोगा सोनू निगम ने बताया की लड़की पक्ष का कहना है कि रात मेहमान अधिक होने के कारण ढंग से बातचीत नहीं हो पाई। शुक्रवार को लड़के पक्ष के चार-पांच लोग और लड़की पक्ष के चार-पांच लोग इस प्रकरण पर आपस में वार्ता करेंगे तथा मामले का निस्तारण किया जाएगा। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।