'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...' कहती रही युवती; परिवार जबरन भेजने लगा तो पिता, भाई और चाचा के खिलाफ दर्ज करा दी रिपोर्ट
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता, भाई और चाचा पर उसे ससुराल भेजने के लिए परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाय ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र का मामला।
युवती के स्वजन से पुलिस करेगी पूछताछ।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। खालापार क्षेत्र निवासी युवती ने अपने स्वजन पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं। युवती का आराेप है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है, लेकिन उसके पिता, भाई और चाचा मिलकर उसे धमकाते हैं और जबरन पति के घर भेजना चाहते हैं। इससे प्रताड़ित युवती ने अपने पिता, भाई और चाचा समेत एक रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
खालापार निवासी सुहाना का विवाह क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती अपने मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि 22 मार्च की रात को उसके स्वजन ने ससुराल जाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। किसी तरह से मामला शांत हो गया।
आरोप है कि सोमवार रात को पुन: उसके पिता फहीम, भाई जैद और चाचा गुलरेज ने उसे जबरन पति के घर भेजने का प्रयास किया। पीड़िता ने स्वजन पर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। खालापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खालापार थाना प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के स्वजन से भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी समेत पांच आरोपितों की 4.55 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, एक हजार लोगों से निवेश के नाम पर जमा कराए 40 करोड़
यह भी पढ़ें- हैरान करने वाला मामला: दारू की ऐसे लगी तलब कि युवक ने तोड़ डाले अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले
साइबर ठगी की शिकायत पर फ्रीज करें बैंक खाता
एसएसपी मुजफ्फरनगर ने बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ सुरक्षा और साइबर से जुड़ी शिकायतों, समाधान को लेकर बैठक की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि बैंक शाखाओं में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील स्थिति में रहें। कैमरों की गुणवत्ता अच्छी हो तथा उनका बैकअप सुरक्षित रखा जाए। साथ ही अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
खबरें और भी
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत ग्राहकों को अनलाइन फ्राड, फिशिंग, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी काल से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने कहा कि साइबर ठगी से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधकों ने भी अपनी समस्या रखी है। जिनका एसएसपी ने समाधान और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए.