Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: दारू की ऐसे लगी तलब कि युवक ने तोड़ डाले अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले

    By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:05 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब की लत के चलते युवक मोहम्मद शमी ने अंग्रेजी शराब की बंद दुकान के ताले तोड़ दिए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सुबह 9 बजे बिजनौर जिले के स्योहारा नगर में हुई यह घटना।

    2. सुबह 10 बजे खुलनी थी कस्बे की अंग्रेजी शराब की दुकान।

    3. पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। शराब की लत किस हद तक किसी को मजबूर कर सकती है, इसका एक मामला मंगलवार सुबह स्योहारा नगर में सामने आया। एक युवक ने शराब पाने की जल्दबाजी में दुकान खुलने से पहले उसके ताले तोड़ डाले। इसका वायरल हुआ वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। 

    D6

    मुरादाबाद रोड पर शुगर मिल तिराहे के पास अंग्रेजी शरा की दुकान है। शराब की दुकान का खुलने का समय सुबह 10 बजे है। लेकिन सहसपुर निवासी मोहम्मद शमी सुबह करीब 9 बजे ही दुकान पर पहुंच गया और वहां मौजूद सेल्समैन से शराब की मांग करने लगा। सेल्समैन ने उसे बताया कि दुकान निर्धारित समय पर ही खुलेगी और सेल्समेन नाश्ता करने चला गया।

    इसी बीच युवक की बेचैनी बढ़ती गई और शराब जल्दी पाने की लत में उसने पास में पड़ा पत्थर उठाकर दुकान के ताले तोड़ने शुरु कर दिए। आसपास के दुकानदारों ने इस घटना की जानकारी तुरंत सेल्समैन को दी। सूचना मिलते ही सेल्समैन मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। 

    यह भी पढ़ें- फार्म हाउस में खोल रखी थी नामी कंपनी का नकली गुटखा बनाने की 'फैक्ट्री', छापामार कार्रवाई में एक आरोपित गिरफ्तार, चार फरार

    पति दे रहा महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

    बिजनौर: हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी दो साल पहले दिल्ली के रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का ससुराल पक्ष से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने के बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। पीड़िता ने पति पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दिल्ली में दर्ज कराया। केस विचाराधीन है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...' कहती रही युवती; परिवार जबरन भेजने लगा तो पिता, भाई और चाचा के खिलाफ दर्ज करा दी रिपोर्ट

    महिला का आरोप है कि आरोपित पति अब केस वापस करने का दवाब बना रहा है। केस वापस नहीं करने पर आरोपित पति उसके अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसने पिता और मां को भी धमकी दी है। महिला ने पति के खिलाफ हल्दौर पुलिस को साक्ष्य देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।