Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में हाईटेंशन लाइन से किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जली, 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:42 AM (IST)

    बिजनौर के मलकपुर बुढेरन गांव में एक किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर गिरने से जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान सुध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।

    2. 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटने से हादसा।

    3. पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव मलकपुर बुढेरन निवासी एक किसान के खेत एचटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसान का लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

    गांव मलकपुर बुढेरन निवासी सुधीरचंद त्यागी पुत्र आनंद स्वरूप के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। वहां से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किसान को दी।

    इस पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

    वहीं, हलका लेखपाल सुप्रिया चौहान ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिल गई है। आज कहीं बाहर हैं। सोमवार को मौके पर पहुंचकर नुकसान आंकलन कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद ही मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    खबरें और भी