Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर हस्तिनापुर मार्ग कटा, मेरठ के लिए आवागमन ठप

    By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 12:08 PM (IST)

    बिजनौर में गंगा पुल से हस्तिनापुर-मेरठ को जोड़ने वाला मार्ग भीकुंड के पास कट गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ...और पढ़ें

    बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे कटा हस्तिनापुर मार्ग। जागरण

    बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे कटा हस्तिनापुर मार्ग। जागरण

    HighLights

    1. गंगा नदी के पुल से हस्तिनापुर-मेरठ मार्ग पूरी तरह बंद।

    2. भीकुंड के पास सड़क कटी, जेसीबी से काटने का आरोप।

    3. मेरठ जाने हेतु यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होगी।

    संवाद सूत्र, जलीलपुर (बिजनौर) : कस्बा क्षेत्र में गंगा पुल से हस्तिनापुर व मेरठ को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड के निकट शनिवार की आधी रात मार्ग पूरी तरह कट गया। आरोप है कि जेसीबी द्वारा मार्ग को काटा गया। करीब सात से आठ फीट से अधिक मार्ग कटने और वहां से गंगा पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ऐसे में मार्ग के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए हैं। दुपहिया वाहन सवार पानी पार कर गुजरने को मजबूर हो गए हैं।

    b.jpg R

    बता दें कि जलीलपुर से वाया हस्तिनापुर होते हुए मेरठ जाने के लिए गंगा का पुल पार किया जाता है। यह मार्ग बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे भी कहलाता है। इन दिनों पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हस्तिनापुर क्षेत्र में तटबंध के बावजूद भी पीछे से गंगा का पानी खेतों में भर गया है। दोनों साइड में तीन से चार फीट पानी भरा होने के कारण पानी सड़क से होकर बह रहा है।

    शनिवार की रात्रि किसी समय जलीलपुर हस्तिनापुर मार्ग पर ग्राम भीकुंड़ के पास रहस्यमय ढंग से रोड करीब सात से आठ फीट कट गई, जिससे मेरठ जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो रास्ता कटा देख दंग रह गए। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा आसपास के खेतों में पानी भरने के कारण यह सड़क जानबूझकर जेसीबी से काटी गई है।

    उधर, मार्ग पर आवागमन ठप होने से दोनों वाहन ठहर गए हैं। बाइक व अन्य दुपहिया वाहन चालक पानी से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। राहगीर कमल सिंह, मोहित, आरिफ अंसारी, संजय गुरजीत मनोज रतन सिंह, राम सिंह आदि का कहना है कि हर वर्ष इसी स्थान पर रोड को काटा जाता है और आने वाले राहगीरों से मोटरसाइकिल उतारने के नाम पर 50 से 100 तक उगाही की जाती है।

    खबरें और भी

    राहगीरों का कहना है कि इस घटना की पूरी जांच करते हुए सड़क को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि डाउनस्ट्रीम में बसे गांव में पानी भर जाने के कारण रोड़ को काटा गया है।

    फिर से तय करनी होगी लंबी दूरी
    चांदपुर ही नहीं, धामपुर, स्योहारा उत्तराखंड के जसपुर, ठाकुरद्वारा के लोगों को मेरठ जाने के लिए यह सुगम मार्ग है। यहां के लोगों को पहले वाया बिजनौर या फिर गजरौला होते हुए मेरठ का सफर करना पड़ता था, जो कि 150 किलोमीटर या उससे अधिक बैठता था, लेकिन, गंगा के पुल से होते हुए दूरी कम होने से समय की भी बचत होती थी, लेकिन अब मार्ग बंद होने से यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करना होगा।