औद्योगिक गलियारा : छह गांवों का सर्वे पूरा, चार में चल रहा कामकाज
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। 10 चिह्नित गा ...और पढ़ें

क्षेत्र के गांव किशनपुर में सर्वे करते राजस्वकर्मी। सौ. प्रशासन
HighLights
बिजनौर में औद्योगिक गलियारे का निर्माण प्रगति पर।
दस गांवों में से छह का भूमि सर्वे पूरा हुआ।
जल्द ही यूपीडा को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। जनपद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक गलियारे के निर्माण को चिह्नित तहसील सदर के 10 गांव में से छह गांव में सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है, जबकि चार गांव में सर्वे का का काम अंतिम चरण में है।
जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर यूपीडा को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने के बाद औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि के अर्जन का काम शुरू होगा। बिजनौर में अभी उद्योग काफी कम लगे हैं और यहां जमीन बहुत है। ऐसे में सरकार का पूरा जोर यहां की जमीन पर औद्योगिक निवेश को उतारने पर है। इसके लिए यहां एक्सप्रेसवे और हाईवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
15 अप्रैल को यूपीडा में कार्यरत भू अर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह, अभियंता राकेश, चैतन्य कंसलटेंट के अधिकारी मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम नूरपुर डालू, फिरोजपुर रतन, ग्राम पपावर खुर्द, इस्लामपुर जलाल, अलीपुर माखन, खाना पट्टी, उलकपुर, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, यूसुफाबाद, किशनपुर, मुंढाला में चिह्नित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
भूअर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने निरीक्षएण के बाद तहसील सदर क्षेत्र में इन गांवों में प्रस्तावित भूमि को चयनित किए जाने की बात कहीं थी। 27 अप्रैल को यूपीडा के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से चयनित की गई भूमि की गाटावार रिपोर्ट मांगी। इस पर तहसीलदार सदर के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल राजस्व कर्मियों ने इन गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया। अब तक चयनित गांवों में से छह गांवों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जबकि चार गांवों में सर्वे अभी जारी है।
खबरें और भी
सर्वे में मिली 675.606 हेक्टेयर कृषि भूमि चयनित हुए गांवों में सर्वे के दौरान 675.606 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जबकि 35.802 हेक्टेयर में सरकारी भूमि मिली है।
सर्वे में यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित गाटे में नलकूप, नलकूप का कुआं, पक्का मकान, दुकान तो नहीं बनी है। इसके अलावा उक्त भूमि अकृषि के रूप में दर्ज तो नहीं है। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि औद्योगिक गलियारे के निर्माण को चिह्नित तहसील सदर के छह गांव में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी में भी जल्दी पूरा हो जाएगा।