Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुलदार ने बच्चे को गर्दन जबड़े में दबोचकर माता-पिता के सामने मार डाला, बिजनौर में खूनी हमले में ऐसी 37वीं मौत

    By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:02 PM (IST)

    Bijnor News: बिजनौर में मां-बाप के साथ घर लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे बालक को गुलदार ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते ...और पढ़ें

    गुलदार ने बच्चे को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

    गुलदार ने बच्चे को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. माता-पिता के बीच से उठा लिया, खेत में पड़ा मिला शव

    2. ग्रामीणों ने वन विभाग की निष्क्रियता पर किया प्रदर्शन।

    कोतवाली देहात (बिजनौर)। घेर से घर जा रहे बच्चे को गुलदार (तेंदुआ) ने उसके माता-पिता के बीच से उठा लिया और मार डाला। गुलदार ने शव को खाया भी। काफी देर तलाशने के बाद बालक का शव खेत में मिला। स्वजन ने घटना के विरोध में हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। समझाने पर किसी तरह रात 12 बजे शव उठाया गया। वन विभाग की टीम मौके पर कांबिंग कर रही है। गुलदार (Leopard) के हमले में जिले में साढ़े तीन वर्ष में यह 37वीं मौत है।

    गांव सिकनीवाला निवासी नर सिंह का घेर गांव के बाहर की ओर लगभग 200 मीटर दूर है। सोमवार शाम लगभग पांच बजे नर सिंह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ अपने घेर से घर जा रहा था। उनके साथ दस वर्ष का बेटा रवि भी था। तीनों बाइक से थे। रास्ते में सुकरो नदी की सूखी धारा के रेत में बाइक अनियंत्रित होने पर नर सिंह ने बेटे और पत्नी को उतार दिया।

    गीता देवी आगे पैदल चलने लगी और रवि बीच में। बाइक पर नर सिंह पीछे था और तीनों के बीच में कुछ ही कदमों के फासला था। इस बीच वहीं एक झाड़ी में छिपे गुलदार ने रवि पर हमला बोल दिया और उसके माता पिता के कुछ करने से पहली ही रवि की गर्दन अपने जबड़े में दबोचकर सूखी धारा की झाड़ियों में भाग निकला। नर सिंह और गीता देवी का शोर सुनकर इकट्ठा हुए गांव वालों ने रवि की तलाश शुरू की।

    यह भी पढ़ें- घर में घुसे गुलदार से भिड़कर पालतू कुत्ते ने बचाई परिवार की जान, अन्य मामले में खेत से निकले गुलदार का महिला पर हमला

    उसका शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। गुलदार ने शव को जांघ और पेट के नीचे से खाया था। शव लगभग साढ़े सात बजे मिला। रवि का शव मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया। वन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रवि का शव नहीं उठने दिया। उन्होंने कहा कि कई दिन गांव के पास गुलदार दिखाई दे रहा था लेकिन वन विभाग ने कुछ नहीं किया।

    खबरें और भी

    पुलिस व वन विभाग की टीम ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और रात 12 बजे किसी तरह शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गुलदार के हमले में यह साढ़े तीन वर्ष में 37वीं और इस वर्ष तीसरी मौत है। वनाधिकारी नजीबाबाद पृथ्वी कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। गांव वालों से बच्चों को किसी भी सूरत में खेतों में न ले जाने को कहा जा रहा है।