Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज में हुआ था खर्च

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 11:55 PM (GMT+05:30)

    बिजनौर के चांदपुर में कर्ज से परेशान एक युवक जाबिर अहमद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी, जिसके इलाज में करीब 25 लाख रुपय ...और पढ़ें

    बिजनौर में कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड।

    बिजनौर में कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड।

    HighLights

    1. कर्ज से परेशान युवक जाबिर अहमद ने की आत्महत्या।

    2. पत्नी के कैंसर इलाज में हुआ था 25 लाख का कर्ज।

    3. कर्जदाताओं के दबाव से मानसिक तनाव में था युवक।

    संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी कैंसर से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए उस पर करीब 25 लाख का कर्ज हो गया था। कर्ज देने वालों के लगातार तकादे से युवक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    हल्दौर क्षेत्र के गांव फजलपुर ढाकी निवासी 45 वर्षीय जाबिर अहमद ने बास्टा रोड स्थिति गांव हैजरपुर में आम का बाग ठेके पर ले रखा था। स्वजन के अनुसार युवक की पत्नी गुलिस्ता पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित है। वह अब बिस्तर से उठने से भी लाचार है।

    पत्नी के उपचार के चलते जाबिर ने कई लोगों और कमेटियों से करीब 25 लाख का कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने का लगातार दबाव बढ़ने से जाबिर पिछले कई दिनों से तनाव में था। सोमवार देर शाम वह बाइक से गांव हैजरपुर स्थित आम के बाग में पहुंचा लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

    आम के पेड़ पर लटका मिला शव

    स्वजन रात में ही जाबिर को तलाश करते हुए हैजरपुर के बाग में पहुंचे। यहां बाग में उन्हें जाबिर की बाइक खड़ी मिली। तलाश करने पर कुछ ही दूरी पर आम के एक पेड़ पर जाबिर का शव लटका देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन से पूछताछ की। मृतक जाबिर के तीन बेटी और दो बेटे हैं। कोतवाल राहुल कुमार का कहना है कि अभी मृतक के स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में गुलदार ने महिला पर किया हमला, बड़ी मुश्किल से बची जान, क्षेत्र में दहशत