बिजनौर में नशा देकर महिला के अश्लील फोटो खींचे और बनाया वीडियो, इसके बाद मांगी रंगदारी
Bijnor News: बिजनौर में एक युवक ने महिला को चाय में नशा देकर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। आरोपित ने 50 हजार की रंगदारी मांगी। ...और पढ़ें

बिजनौर में नशा देकर महिला के अश्लील फोटो खींचे और बनाया वीडियो (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
महिला के पति के रिश्तेदारों को भेजे अश्लील फोटो और वीडियो।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। एक युवक ने गांव की ही महिला को चाय में नशा देकर उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिया। आरोप है कि फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर महिला से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।
विरोध करने पर फोटो और वीडियो महिला के पति के रिश्तेदारों को भेज दिए। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 21 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर में आया। वह उस दिन बीमार थी। आरोपित ने उसके लिए चाय बनाई। इस बीच आरोपित ने चाय में नशीली गोलियां मिला दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान उसके अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिया । इसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित ने उसे 50 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने और पुलिस में शिकायत करने पर फोटो सोशल मीडिया पर प्रकाशित करने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को इसके बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में चोरों का आतंक, चार घरों से 12 लाख की चोरी; पांचवें में जाग होने पर परिवार को धमकी देकर भागे
पति ने आरोपित को समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपित ने फोटो व वीडियो महिला के पति के रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों पर भेज दिए। इसके बाद रिश्तेदारों ने मोबाइल फोन कर अश्लील सामग्री मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित नकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि जांच की जा रही है।