VIDEO: बिजनौर में स्कूल जाने को तैयार हुई छह साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला
Bijnor News: बिजनौर के धामपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें
HighLights
हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।
बिजनौर में रूक नहीं रहा आवारा कुत्ताें का आतंक।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। धामपुर के सुभाष चौक के निकट क्षत्रिय नगर में स्थित धर्मशाला के पास आवारा कुत्तों 6 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी ने आकर उसे बचाया। उधर, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है।
घटना सोमवार सुबह लगभग 6:15 बजे की है, क्षत्रिय नगर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले वीर सिंह की 6 वर्षीय बेटी जीविका राजपूत नेहटौर के ऑक्सफोर्ड स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती है। बच्ची स्कूल जाने से पहले रोजाना क्षत्रिय नगर धर्मशाला में स्थित मंदिर में आती है।
सोमवार सुबह लगभग 6:15 बजे बच्ची तैयार होकर मंदिर में आई थी, लेकिन मंदिर बंद होने के चलते वह गेट से ही वापस लौटने लगी। इसी दौरान धर्मशाला में बैठे पांच-छह कुत्ते उसके पीछे भागने लगे और हमला कर दिया। सुमित कुमार बच्ची की चीख सुनकर पीछे भागे व उसे बचाया और कुत्तों को खदेड़ा।
गनीमत रही कुत्तों ने बच्चों को काटा नहीं। कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने को अभियान चलाने और दूसरे स्थान पर छुड़वाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में रोजाना 250 लोगों को काट रहे आवारा कुत्ते, हमले में एक साल में तीन बच्चों और एक महिला मौत
रेलवे स्टेशन का पत्थर गिरा, बच्चा बाल-बाल बचा
धामपुर : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से धामपुर का आधुनिक रेलवे स्टेशन तैयार हुआ है। पिछले वर्ष दिसंबर से इसके उद्घाटन की बात चल रही है, लेकिन यह आधा वर्ष बीतने पर भी उद्घाटन नहीं हाे सका है।
खबरें और भी
मंगलवार रात प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन आने वाली थी, जिसके चलते अधिकांश यात्री वहां मौजूद थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रहे एक बच्चे के बहुत पास तीसरी मंजिल से झज्जे में लगा एक बड़ा पत्थर अचानक नीचे आ गिरा। जिससे अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही बालक या अन्य कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। बाद में कर्मचारियों ने सफाई करके इसे हटा दिया। जीआरपी प्रभारी दीपचंद्र कुमार ने बताया कि अचानक पत्थर गिरा था, किसी को चोट नहीं लगी है।