जिला औद्योगिक कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की तैयारियां, उद्घाटन 11 से 15 अगस्त के बीच होने की संभावना
बिजनौर में जिला औद्योगिक कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 से 15 अगस्त के बीच होने की संभावना है। नुमाइश मैदान में दुकानें, झूले और अन्य सुव ...और पढ़ें

बिजनौर के नुमाइश मैदान में झूला लगाते श्रमिक। जागरण
HighLights
प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 से 15 अगस्त के मध्य संभावित।
नुमाइश मैदान में दुकानें, झूले लगाने का काम तेज।
सुरक्षा, सफाई, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिला औद्योगिक कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 से 15 अगस्त के मध्य होने की संभावना है। उधर, नुमाइश मैदान में दुकानें, झूले और होटल लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। पालिका प्रशासन ने इस साल जिला औद्योगिक कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की नीलाम दो करोड़ 69 लाख 11 हजार रुपये में छोड़ी गई थी। प्रदर्शनी अगस्त के दूसरे सप्ताह माह में शुरू होकर पूरे सितंबर माह चलती है। पिछले कई दिन से नुमाइश मैदान में अस्थाई रूप से खेल-खिलाने और बर्तनों की दुकानों के अलावा झूले लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा नुमाइश परिसर में सफाई कार्य चल रहा है।
विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि नुमाइश देखने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। नुमाइश के गेट पर खोया-पाया केंद्र बनाए जाने के साथ-साथ नुमाइश चौराहे और नुमाइश मैदान के भीतर मुख्य स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जाएगा। पालिका प्रशासन ने अभी तक प्रदर्शनी के उदघाटन की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई, लेकिन 10 से 15 अगस्त के मध्य उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जा सकती है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि अभी नुमाइश मैदान में प्रदर्शनी की तैयारी चल रही है। वहीं, चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने बताया कि 10 से 15 अगस्त के मध्य कि मध्य उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जा सकती है।