बिजनौर में 15.40 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, चौड़ीकरण का कार्य भी इसमें शामिल; शासन ने दी मंजूरी
Bijnor News : बिजनौर में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत 15.40 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनेंगी। यह परियोजना जनपद में 663.7 करोड़ रुपये के औद्योगि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
663.7 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा।
फैक्ट्रियों से तैयार माल मंडियों तक भेजने में होगी आसानी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। जनपद के औद्योगिक विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाए जाने के लिए औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत 15.40 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद क्षेत्रों में कुल 7.85 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण होगा।
इन सड़कों के निर्माण का असर जनपद में 663.7 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश पर पड़ेगा। वहीं इन सड़कों से ग्रामीण से हाईवे लिंक मजबूत होगा और फैक्ट्रियों तक कच्चा माल पहुंचाने एवं तैयार माल को मंडियों तक भेजने में आसानी होगी।
इन्वेस्ट यूपी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के 15.40 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी थी। डीएम ने इस कार्ययोजना को मंजूरी के लिए शासन को भेजा था।
प्रस्तावित कार्ययोजना में चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद क्षेत्रों में कुल 7.85 किमी सड़क प्रस्तावित है। शासन ने भी इस कार्ययोजना को मंजूरी दे दी। इस योजना में चांदपुर तहसील के चांगीपुर स्थित बिन्दल पेपर मिल्स के मार्ग को सिंगल लेन से फोर लेन में तब्दील किया जाएगा।
खबरें और भी
इस मार्ग गोहावर चौक केमरी शफुद्दीन रोड से चांदपुर पालीटेक्निक तक 2.3 किमी. चौड़ीकरण हाेगा और इस 4.30 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस क्षेत्र में पेपर मिल द्वारा 660 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इसके अलावा काष्ठ कला उद्योग को बढ़ावा देने के निए नगीना में ग्राम औरंगजेबपुर-मोहम्मदाबाद हरेवली रोड पर हरेवली रोड पर रामलीला तिराहा से बेनीपुर गांव तक पांच किमी. लंबी सड़क बनेगी, इस सड़क पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
नगीना बेवरेजेज द्वारा 3.5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। वहीं नजीबाबाद तहसील के गांव साहनपुरा में रामपाल कंस्ट्रक्शन के समीप नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। साहनपुरा में गाटा 546 से विलेज कनेक्टिविटी रोड तक 0.55 किमी. लंबी इस नई सड़क बनेगी और उसके निर्माण पर 1.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मंडियों तक आसानी से पहुंचेंगे उत्पाद
इन तीनों स्थानों पर सड़कों के निर्माण का फायदा जहां उद्योगपतियों को मिलेगा। वहीं किसानों को अपनी फसलेंं अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके अलावा अर्थ जनपद की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ेगी।
इन्होंने कहा
जनपद के औद्योगिक विकास बढावा देने के लिए 15.40 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद क्षेत्रों में कुल 7.85 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
-अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग।