Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में रिश्तों का कलंक: किशोर ने बहन से, पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM (GMT+05:30)

    बिजनौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो घटनाएं सामने आईं। एक किशोर ने अपनी छह वर्षीय बहन से दुष्कर्म किया, वहीं एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बिजनौर में दो शर्मनाक घटनाएं सामने आईं।

    2. किशोर ने छह वर्षीय बहन से गलत काम किया।

    3. पिता ने नाबालिग बेटी को गर्भवती कर दिया।

    जागरण संवाददाता, बेगावाला (बिजनौर)। रिश्तों को तार-तार करते हुए एक किशोर ने रिश्ते की छह वर्षीय बहन और एक पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की करतूत तब पता चली जब बेटी गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया। आरोपित पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    एक गांव में सोमवार शाम छह वर्षीय बालिका घर पर अकेली थी। इस बीच उसका तहेरा भाई उसे पास के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    इस बीच बालिका के माता-पिता पहुंच गए। वे उसे एक अस्पताल में ले गए जहां बालिका ने घटना बताई। देर रात तक गांव व परिवार के लोगों में समझौते की बात चलती रही, लेकिन सहमति नहीं बनी। मंगलवार को पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के पिता व मामा को हिरासत में लिया।

    चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को मंगलवार शाम हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

    एक अन्य गांव में महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। कई बार बेटी ने विरोध किया लेकिन जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। मामले का पता तब चला जब बेटी गर्भवती हो गई।

    इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    खबरें और भी