बिजनौर में हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराया यात्री भरा ट्रैवलर, 10 सवारी घायल; तीन रेफर
बिजनौर में नेपाल से हिमाचल जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अफजलगढ़ के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमे ...और पढ़ें

बिजनौर में हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराने से क्षतिग्रस्त ट्रैवलर। जागरण
HighLights
टेंपो ट्रैवलर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।
हादसा बिजनौर के अफजलगढ़ के पास हुआ।
दस यात्री घायल, तीन गंभीर रेफर किए गए।
संवाद सूत्र, अफजलगढ़ (बिजनौर)। नेपाल से हिमाचल प्रदेश जा रही एक टेंपो ट्रैवलर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट मैरी अफजलगढ़ के पास खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया, जिसमें ड्राइवर समेत 18 सवारी थी। हादसे में 10 घायल हो गईं, अन्य लोग चोटिल हो गए। घायलों में से तीन गम्भीर को सीएचसी से रेफर किया गया है।
रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट मैरी स्कूल अफजलगढ़ के पास एक टेंपो ट्रैवलर नेपाल से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। जैसे ही अफजलगढ़ सेंट मैरी के समीप पहुंचा तो ड्राइवर को झपकी आने के कारण रास्ते में खराब खड़े ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे से टकरा गई।
ट्रैवलर चला रहे ड्राइवर रोहित पुत्र हरि शरण निवासी ग्राम खुदरी, थाना पुरवा हिमाचल प्रदेश व उसमें बैठी सवारी प्रकाश पुत्र राम बहादुर, निर्मल पुत्र दल बहादुर, करणखत्री पुत्र खब्बू, बहादुर पुत्र राम बहादुर, धनराज पुत्र अमर बहादुर शिवा पुत्री टीकाराम निवासीगण जाजर कोट छेड़ा, नेपाल घायल ही गए।