VIDEO: लोगों के रोकने पर भी नहीं माना ग्रामीण, मालन नदी पार करते समय बहा; दूसरी घटना में दो किशोर बहे
Bijnor News: दो घटनाओं में मालन नदी में चार लोग बह गए, जिनमें दो किशोर और एक ग्रामीण शामिल हैं। एक किशोर को बचा लिया गया है, जबकि दो किशोरों और ग्रामी ...और पढ़ें
HighLights
एक किशोर सुरक्षित बचा लिया गया, दो किशोर लापता।
ग्रामीण रविंद्र भी तेज बहाव में बह गए, तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो घटनाओं में मालन दी में तीन किशोर और एक ग्रमाीण बह गए। एक किशोर बच गया, लेकिन दो का अभी तक पता नहीं चला है। ग्रामीण की भी तलाश की जा रही है।
हल्दौर क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी 43 वर्षीय रविंद्र पुत्र अतर सिंह अपनी रिश्तेदारी में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में पूर्व प्रधान योगेश कुमार के यहां जा रहे थे। वह पैदल ही रावली ब्रह्मपुरी के बीच बने रपटे को पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रपटा पार करने को मना किया, लेकिन वह नहीं माने। पानी के तेज बहाव में उनका पैर फिसल गया। वह मालन नदी रावली रपटे में बह गए। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही है।
उधर, शुक्रवार की शाम पांच बजे 16 वर्षीय शाबान पुत्र शादाब, 15 वर्षीय आलिम पुत्र आजम और सादिम पुत्र शाह आलाम निवासी मुहल्ला लुकमानपुरा मालन नदी मे नहाने गए थे। ये तीनों मंडावर रोड स्थित मालन के पुल से नदी मे छलांग लगा कर कूद रहे थे। वे पुल के एक तरफ से कूद कर पुल के दूसरी तरफ निकल रहे थे। जैसे ही वे नदी में कूदे तो पुल के नीचे बने भवर में फंस गए और तेज बहाव मे बह गए। कुछ दूर जा कर साजिद नदी से बाहर निकाल गया, लेकिन दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका।
उफन गई मालन, सड़क पर पानी आने से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग किया गया बंद
बुधवार से जिले और पहाड़ों पर हो रही बरसात से मालन आखिरकार उफन ही गई है। हजारों बीघा खेतों में मालन का पानी भर गया है। मालन का पानी आने पर बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
इन वाहनों वाया किरतपुर से होकर निकाला गया। साथ ही बेगावाला क्षेत्र में रावली शहजादपुर रपटे पर दो से ढाई फीट तक पानी आ गया। यहां ग्रामीणों को नाव से रपटा पार कराया जा रहा है। रपटे पर पानी आने से एक दर्जन से अधिक गांवों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
खबरें और भी
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज जैन ने बताया कि पहाड़ों पर बरसात से मालन में पानी लगातार बढ़ रहा है लेकिन तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ जगह पर पोकलेन से मिट्टी आदि रखवाई गई है। सिंचाई विभाग की टीम यहीं पर तैनात है। एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेंद्रपाल सिंह के बताया कि पहाड़ों पर बरसात से मालन का जलस्तर बढ़ा है।
खादर में बाढ़ चौकियां सजग हैं। ग्रामीणों को खाद्य पदार्थाें की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सतर्कता को देखते हुए मंडावर रोड पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है।