चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड कर रहे हैं!... फंसने वाले हैं आप, अमेरिका रख रहा है आप पर नजर
बिजनौर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वालों पर अमेरिका की एनसीएमईसी पोर्टल के जरिए नजर रखी जा रही है। जिले में अब तक ऐसे छह मामले दर्ज हुए हैं, जि ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
एनसीएमईसी पोर्टल चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रखता है नजर।
बिजनौर जिले में अब तक छह ऐसे मामले दर्ज हुए हैं।
जिले में चार मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है
जागरण संवाददाता, बिजनौर। खबरदार, अगर आप अपने मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नग्राफी वीडियो अपलोड कर रहे रहे हैं, या बना रहे हैं तो सतर्क रहिए, क्योंकि आपके मोबाइल पर एनसीएमईसी से अमेरिका की नजर में हो। देर-सवेर अमेरिका से आई मेल से आप जेल के सलाखों के पीछे जा सकते हैं। कानून के फंदा गर्दन में फंस सकता है। जिलेभर में अब तक इस तरह के छह केस अब तक दर्ज हो चुके हैं। इनमें चार में मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
दो दिन पहले शेरकोट थाने में एक युवती पर अपनी भतीजे की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
अजीब बात यह है कि अमेरिका से आए एक मेल के बाद एक साल में यह मामला पकड़ में आया हैं। यानि घटना एक साल पुरानी थी। बिजनौर पुलिस को अब पता चला। चूंकि आपके मोबाइल पर खामोशी के साथ किसी की नजर में हैं। जी हां, यह सच है। खेती-किसानी वाले जिले में रह रहे लोगों की बच्चों प्रति अश्लील सोच और हरकत पर अमेरिका की नजर है। एनसीएमईसी बाल सुरक्षा और शोषण से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का एक अंतरराष्ट्रीय पोर्टल है।
यदि कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफी की वीडियो रखता है या किसी अश्लील साइट से अपलोड करता है। इसके अलावा अपने मोबाइल फोन में किसी बच्चे की पोर्न और अश्लील वीडियो बनाता है तो देर-सवेरे इस इस पोर्टल की निगरानी में मोबाइल आ जाएगा। पोर्टल को संचालित करने वाली एजेंसी मोबाइल फोन को ट्रेस कर लेगी और मोबाइल फोन में मौजूद बच्चों का अश्लील वीडियो को पकड़ लेगी।
वीडियो और मोबाइल फोन की पूरी जानकारी एनसीएमईसी पोर्टल के अमेरिका स्थित अलेक्जेंड्रिया वर्जीनिया हेड क्वार्टर से इसकी पूरी जानकारी मेल के माध्यम से संबंधित देश को भेज दी जाएगी। वहां से स्थानीय जिले की पुलिस को सूचना दी जाती। जिला पुलिस संबंधित थाने में इसकी कार्रवाई कराएगी।
खबरें और भी
जिले में में दर्ज हो चुके हैं छह केस
एनसीएमईसी से मिली सूचना के आधार पर जिले में अब तक छह केस दर्ज हो चुके हैं। यह केस डेढ़ वर्ष में दर्ज हुए हैं। इनमें दो केस शहर कोतवाली, एक स्योहारा, चांदपर, एक धामपुर और एक शेरकोट में दर्ज हुआ है। धामपुर, नूरपुर और स्योहारा थाने में दर्ज मुकदमों में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं।
शहर कोतवाली में एक मुकदमे में आरोपपत्र जा चुका है। तीन आरोपितों को पुलिस जेल भी भेज चुकी है और वर्तमान में आरोपित जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले का आरोपित विदेश में हैं। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरे केस में सर्विलांस डाटा मांगा गया है। यह मुकदमा विचाराधीन है। शेरकोट में युवती की पर दर्ज मुकदमे में विवेचना चल रही है।
चार मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। अन्य में विवेचना चल रही है
एनसीएमईसी एक अंतरराष्ट्रीय पोर्टल है। इससे दुनियाभर में बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध की निगरानी की जाती है। जिले में अब तक छह केस दर्ज हो चुके हैं। चार मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। अन्य में विवेचना प्रचलित है।
अभिषेक झा, एसपी