Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जगह-जगह फाल्ट होने से बिजली सप्लाई भी बाधित

    By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    Bijnor weather: सोमवार दोपहर और मंगलवार को हुई तेज बरसात से बिजनौर में मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन धामपुर सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव से ...और पढ़ें

    धामपुर में सड़क पर हुआ जलभराव।

    धामपुर में सड़क पर हुआ जलभराव। 

    HighLights

    1. बरसात ने मौसम किया सुहावना, सड़कों पर भरा पानी।

    2. गन्ने और गेहूं की फसल को बरसात से होगा फायदा।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। सोमवार दोपहर को हुई बरसात के बाद मंगलवार तड़के से ही तेज गरज के साथ बादल पानी बरसा रहे हैं। बरसात और पुरवा के झोंकों ने मौसम सुहावना बना दिया है। हालांकि जिले के कई क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।

    कई दिन इंतजार कराने के बाद बादलों ने सोमवार दोपहर में पानी बरसाया था। मंगलवार को भी तड़के से ही जिले में बरसात हो रही है। बरसात और पुरवा के झोंकों ने गर्मी और उमस से मुक्ति दिलाई है। हालांकि बरसात और हवा के झोंकों से जगहजगह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

    इस समय खेतों में गन्ने की फसल लहलहा रही है और धान की रोपाई भी हो चुकी है। दोनों ही फसलों के लिए बरसात बहुत फायदा देगी। वहीं बरसात से जगह जगह सड़कों पर भी पानी भर गया है। धामपुर में पहले तेज बरसात में ही नगर वासियों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर के कई मुहल्लों की सड़क पहली तेज बरसात में ही तालाब में बदली नजर आई।

    खासकर नगर के निचले मुहल्ले में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा, बाड़वान, महल सराय में पानी भरने से पहली बरसात में ही नगर पालिका के जल भराव की समस्या को दूर करने के दावों की पोल खोल दी है।

    खबरें और भी

    पालिका के जलभराव के दावों की खुली पोल

    धामपुर : सोमवार दोपहर हुई बरसात के बाद मंगलवार तड़के से तेज बरसात हो रही है। क्षेत्र में पहली तेज बरसात में ही नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर के कई मुहल्लों की सड़क पहली तेज बरसात में ही तालाब में बदली नजर आई। खासकर नगर के निचले मुहल्ले में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा, बाड़वान, महल सराय में पानी भरने से पहली बरसात में ही नगर पालिका के जल भराव की समस्या को दूर करने के दावों की पोल खोल दी है।

    उधर, नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बरसात होने की संभावना है। पुरवा के झोंके चलने और बरसात होने पर मौसम सुहावना रहेगा।