Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस लेकर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका का शादी में जमकर हंगामा, यह देख दुल्हन ने किया विदा होने इन्कार

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 07 May 2026 01:37 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर के नूरपुर में शादी के फेरों के दौरान दूल्हे की प्रेमिका ने पुलिस के साथ पहुंचकर हंगामा किया, उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    AI जेनरेटिड फोटो

    AI जेनरेटिड फोटो

    HighLights

    1. शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर पुलिस बुलाई।

    2. पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

    संवाद सूत्र, नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस को साथ ले कर पहुंची एक युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। उसने मौके पर जमकर हंगामा कर दिया। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। रात तक थाने में दोनों पक्ष जमे रहे और हंगामा चलता रहा।

    कस्बा निवासी एक युवक की बुधवार को शादी थी। फेरों की रस्म समाप्त होने के दौरान पुलिस के साथ पहुंची एक युवती ने वहां पहुंच कर हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि दूल्हा बना युवक काफी समय से शादी का झांसा दे कर उसका शारीरिक शोषण करने के बाद अब दूसरी जगह शादी कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- चढ़त के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका का जमकर हंगामा, बोली- ' मैं नहीं होने दूंगी ये शादी...'

    देर शाम तक आरोप लगाने वाली युवती हंगामा करती रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा और युवती पक्ष के बीच समझौता हो गया। उधर, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाने की वजह से दुल्हन की विदाई नहीं हो पाई। मामले को सुलझाने के लिए आज दोनों पक्षों के बीच पंचायत प्रस्तावित है।

    यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!

    यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

    खबरें और भी