बिजनौर में विवाद के दौरान पत्नी ने दिया धक्का, जमीन पर गिरकर पति की मौत
बिजनौर के मोहम्मदपुर मंडावली में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी के धक्के से पति सरफराज की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। स्वजनों ने पुलिस को बिना सूचना द ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पत्नी के धक्के से पति सरफराज की मौत।
सिर पर चोट लगने से हुई दुखद घटना।
पुलिस को बिना बताए शव दफनाया गया।
संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मंडावली में शुक्रवार रात किसी बात पर लेकर दंपती में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों में खींचतान शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान महिला ने पति को धक्का दे दिया। पति सिर के बल नीचे गिर गया।
सिर में चोट लगने से स्वजन उसे एक चिकित्सक के पास ले गए। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए स्वजन ने युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना कोतवाली शहर के ग्राम मोहम्मदपुर मंडावली निवासी 25 वर्षीय सरफराज पुत्र इस्लाम शहर में ई-रिक्शा चलाता था। दो वर्ष पूर्व उसका निकाह कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी युवती नाजिया से हुई थी।
शुक्रवार रात किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। कुछ देर बाद फिर से दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इस बीच पत्नी ने पति को धक्का दे दिया। जिससे व सिर के बल जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से सरफराज के सिर में चोट आ गई।
स्वजन घायल अवस्था मे उसे पास के निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह शव को सुपुर्दे-ए-ख़ाक कर दिया। दंपती के एक साल का बेटा है। परिवार में गम का माहौल है।
खबरें और भी
बेगावाला चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं हैं। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- आगरा में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, ई-कामर्स की आड़ में कई राज्यों में चल रही थी साइबर ठगी