बिजनौर के पार्क में पहुंचकर युवती ने लगाए धार्मिक नारे, लोगों पर पत्थर फेंके और तोड़ दिए गमले; मची अफरातफरी
बिजनौर के नजीबाबाद स्थित झंडा चौक पार्क में एक युवती ने 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाए। उसने लोगों पर पत्थर फेंके और पार्क में रखे गमले भी तोड़ दिए। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
नजीबाबाद के झंडा चौक में बने फव्वारा पार्क का मामला।
मौके पर पहुंची पुलिस युवती को पकड़कर ले गई थाने।
संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद नगर के झंडा चौक में बने फव्वारा पार्क में एक युवती ने अल्लाहु अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए।
युवती ने इस दौरान वहां पर लोगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और पार्क में रखे गमले भी तोड़ दिए। इससे पार्क में बैठे लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई।
कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम यह मामला प्रकाश में आया। युवती नगर के मुहल्ला की रहने वाली है। पूछताछ के बाद युवती के स्वजन को थाने बुलाया गया। स्वजन ने जानकारी दी है कि युवती मानसिक रूप से बीमार है और उसका रुड़की में एक मनोचिकित्सक के यहां का उपचार चल रहा है।
बाद में पुलिस ने स्वजन को नोटिस जारी कर युवती की आवश्यक देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए युवती को स्वजन के सिपुर्द कर दिया। पार्क में मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि आरोपित युवती शराब के नशे में थी और उसने कई लोगों से मारपीट का प्रयास भी किया।
झोलाछाप ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
धामपुर: थाना नहटौर के एक गांव निवासी हिंदू युवती ने पुलिस को बताया कि वह मई 2025 से धामपुर गांव हबीबवाला अड्डे पर स्थित शिफा नर्सिंग होम में काम करती थी। इसका संचालक झोलाछाप फैजान निवासी गांव पीपलसाना, थाना धामपुर है।
खबरें और भी
युवती का आरोप है कि तीन महीने पहले वह रात में ड्यूटी कर रही थी, इस दौरान फैजान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने उससे शादी करने का वादा किया। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले वह गर्भवती हो गई।
जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपित फैजान ने मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।