सड़क पर 'गृहयुद्ध': शराबी पति से तंग आकर बच्चे के साथ बीच सड़क पर रात में धरने पर बैठी महिला, लग गया जाम
Bijnor News: बिजनौर में शराबी पति की मारपीट से परेशान एक महिला अपने बच्चे के साथ सड़क पर बैठ गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महि ...और पढ़ें

बच्चे के साथ सड़क पर बैठी महिला। जागरण
HighLights
बिजनौर में बाजार के बाहर सड़क पर हुआ हंगामा।
महिला के सड़क पर बैठने से यातायात हुआ बाधित।
संवाद सूत्र, रतनगढ़ (बिजनाैर)। शराबी पति द्वारा मारपीट व उत्पीड़न से परेशान होकर रविवार की देर शाम एक महिला अपने बच्चे के साथ चांदपुर-अमरोहा मार्ग पर बीच सड़क पर बैठ गई। महिला को बच्चे के साथ सड़क पर बैठा देख वाहनों के ब्रेक लग गए और काफी देर तक यातायात बाधित हो गया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और महिला का समझाकर उठाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बाद में पति की चेतावनी देकर महिला को उसके साथ भेज दिया।
गांव फीना निवासी युवक रविवार शाम अपनी पत्नी व बच्चे के साथ चांदपुर आया था। देर रात बाइक से दंपती वापस लौट रहा था। जैसे ही वह फीना में बाजार के पास चांदपुर-अमरोहा मार्ग पहुंचे तभी किसी बत पर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला बाइक से उतर वहां बैठ गई और अपने बच्चे के साथ करीब नौ बजे बीच सड़क पर बैठ गई और हंगामा शुरू कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर उसका उत्पीड़न करता है और आए दिन मारपीट भी करता है। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए और लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को मार्ग से उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है और उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को भी उसने फिर से शराब पीकर मेरे साथ मारपीट की और बच्चों के साथ धक्का देकर भगा दिया। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उसे उठाया। बाद में पुलिस ने पति को सख्त चेतावनी दी और समझाकर महिला व बच्चे को पति के साथ घर भेजा। जिसके बाद वाहन वहां से गुजर सके। एसओ त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। समझाने के बाद बाद में दोनों घर चले गए।