Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Pauri Highway में गई जमीन का मिला मुआवजा बना तीन तलाक का कारण, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 18 May 2026 07:31 PM (GMT+05:30)

    Bijnor News: बिजनौर में एनएचएआई मुआवजे को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पति ने पत्नी के खाते में जमा करा दी थी मुआवजे की रकम।

    2. पति के साथ-साथ ससुरालियों पर भी दर्ज कराया मुकदमा।

    संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। दंपती में एनएचएआइ से मिले मुआवजे का विवाद तीन तलाक पर पहुंच गया। युवक ने रविवार को पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति, सास-ससुर व देवरों के खिलाफ तीन तलाक, मारपीट व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

    शहर कोतवाली के गांव मुस्तफाबाद निवासी नईम का निकाह वर्ष 2012 में जिला बागपत के गांव असारा निवासी इशरत जहां से हुआ था। एक वर्ष पहले परिवार की जमीन मेरठ-पौड़ी हाईवे में आ गई थी। नईम को मुआवजे के रूप में एनएचएआइ को करीब बीस लाख की धनराशि मिली थी। वह उसने पत्नी के खाते में जमा करा दी थी, जबकि कुछ पैसे के गहने बनवाकर रख लिए थे। तब से दंपती के बीच विवाद रहने लगा था।

    पुलिस से भी पूर्व में मामले की शिकायत की गई थी। इस बीच महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। इशरत जहां का आरोप है कि रविवार को गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी में फिर से विवाद हो गया था। महिला पक्ष का आरोप है पति आए दिन उससे मारपीट करता था। रविवार को दोनों के बीच मारपीट हुई। अन्य ससुरालियों ने भी मारपीट करते हुए धमकी दी।

    यह भी पढ़ें- प्यार की ऐसी सजा: बिजनौर में फरार प्रेमी कपल के लिए गांव के दरवाजे बंद, पंचायत ने सुनाया 'देश निकाला' का फरमान

    इस बीच पति ने परिवार के सामने ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। देर शाम महिला पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में महिला को मायके वाले अपने साथ ले गए।

    यह भी पढ़ें- हिंदू युवक के साथ बुर्के वाली युवती को देख बिफर पड़े मुस्लिम, खड़ा किया हंगामा... लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी

    उधर, पीड़िता की तहरीर पर पति नईम, सास खुशनुदा, ससुर अब्दुल शमी व देवर नसीम व शाहजाद के खिलाफ तीन तलाक और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में आए युवक को मारी गोली, गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन का हंगामा; थाने के बाहर लगाया जाम