Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बि‍जनौर में आवारा कुत्तों के झुंड का छह साल के बच्चे पर हमला, बुरी तरह नोच डाला; दर्जनों टांके लगे

    By Nanadkishor Nanad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर में छह वर्षीय बालक को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. नानी के घर नगीना आया हुआ था बच्चा।

    2. बच्चे के सिर व पीठ को बुरी तरह नोचा

    संवाद सूत्र, नगीना (ब‍िजनौर)। घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन तुरंत बच्चे को सीएचसी लाए।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला जिससे उसके सिर व पीठ पर एक दर्जन से अधिक गहरे घाव होने के कारण चिकित्सकों को दर्जनों टांके लगाने पड़े।

    धामपुर निवासी अब्दुल आहद 6 वर्ष पुत्र फईम अहमद अपनी नानी के घर नगीना तारवाला बादबाग़ में आया हुआ था। शाम के समय आहद नानी के घर के बाहर खेल रहा था। अचानक घूम रहे आवारा कुत्तों के बड़े झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया और उनसे के सिर समेत पूरे शरीर को बुरी तरह काट कर लहूलुहान कर दिया।

    शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। लहूलुहान बच्चे को परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को छुटी दे दी।

    नगरवासियों का कहना है कि उनके मोहल्ले में दर्जनों आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं और मौका पाकर छोटे बच्चों पर हमला कर घायल कर देते हैं। इससे पहले भी ये आवारा कुत्ते कायस्थ सराय में 10 वर्षीय राधिका को काट चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- सांप ने किसान को डसा, 12 घंटे तक झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा रहा परिवार; चली गई जान

    कुत्तों के काटने की कई घटनाएं मोहल्ले में हो चुकी हैं। कुत्तों के भय से रात्रि के समय बड़ों का भी घर से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने स्थानीय के अधिकारियों से इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की हैं, जिससे उनके बच्चे कुत्तों के भय से बाहर निकल सके।

    यह भी पढ़ें- युवती ने दो साल की भतीजी और पांच साल के बच्चे से की अश्लील हरकत, अमेरिका के पोर्टल के कारण मामला उजागर

    खबरें और भी