Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar-Kashipur Highway पर 60 श्रद्धालुओं के साथ खड़ी बस में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

    By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:39 PM (IST)

    बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने खड़ी टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी, जिसमें हेल्पर की मौत हो गई। अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु ...और पढ़ें

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस।

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस।

    HighLights

    1. हादसे में टूरिस्ट बस के हेल्पर की मौत, तीन यात्री घायल।

    2. अन्य हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल।

    संवाद सूत्र, भूतपुरी (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव मनोहर वाली के पास रामगंगा नदी के पुल से पहले बुधवार देर रात लगभग दो बजे हाईवे किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टूरिस्ट बस के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन सवारी घायल हो गईं।

    बुधवार रात काशीपुर से एक प्राइवेट टूरिस्ट बस रुड़की के पास कलियर शरीफ जा रही थी। जिसमें 60 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि देर रात लगभग दो बजे जब टूरिस्ट बस भूतपुरी क्षेत्र में पहुंची तो कुछ सवारियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। जिस पर चालक ने गांव मनोहर वाली से आगे रामगंगा नदी के पुल से पहले बस को हाइवे किनारे रोक दिया।

    इसके बाद कई सवारियां नीचे उतर गई, इसी दौरान बस का हेल्पर 45 वर्षीय गोपी कुमार निवासी गांव गिरताल, काशीपुर (उत्तराखंड) बस के पिछले टायर चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक रोडवेज बस ने टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसमें हेल्पर गोपी, 60 वर्षीय नसीम पुत्र इस्तकार व उनकी पत्नी रिहाना और 21 वर्षीय इकबाल निवासीगण मुहल्ला अली खां, काशीपुर गंभीर घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हेल्पर गोपी को मृत घोषित कर दिया। रोडवेज बस कौशांबी डिपो की थी, जो काशीपुर से धामपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद रोडवेज का चालक, परिचालक फरार हो गए। जबकि पुलिस ने सवारियों को अन्य बसों से रवाना कर दिया। दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, घायलों का उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी

    दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

    कोतवाली देहात : खटीमा-पानीपत हाईवे पर महेश्वरी जट के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

    थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी 40 वर्षीय सरताज पुत्र सलाउद्दीन बाइक से अपनी रिश्तेदार गांव महेश्वरी जट निवासी जन्नती पत्नी बुंदू को लेकर बुधवार देर शाम कस्बा कोतवाली देहात से महेश्वरी जट जा रहा था।

    जब वह खटीमा-पानीपत हाइवे पर गांव महेश्वरी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार गांव महेश्वरी जट निवासी शहजाद पुत्र शमी से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर मे एक बाइक पर सवार सरताज व जन्नती और दूसरे बाइक सवार शहजाद घायल हो गए।

    जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी कोतवाली देहात ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बिजनौर रेफर कर दिया गया। उपचार को ले जाते समय रास्ते सरताज की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।